स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह. प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिले का स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव का त्रि-दिवसीय आयोजन आगामी 3 दिसंबर से होगा. इस मौके पर मुंगेर मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न भागों में कई कार्यक्रम आयोजित […]

विज्ञापन

स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह. प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिले का स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव का त्रि-दिवसीय आयोजन आगामी 3 दिसंबर से होगा. इस मौके पर मुंगेर मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न भागों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिसमें प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नौका दौड़, फैंसी मैच शामिल है. स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव को भव्य बनाने के लिए गुरुवार को जिला परिषद के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. 3-5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मुंगेर महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि मुख्य समारोह स्थानीय पोलो मैदान में ही होगा. 3 दिसंबर को जहां जिला का स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा. वहीं 4 एवं 5 दिसंबर को मुंगेर महोत्सव का आयोजन होना है. जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को बेहतर ढंग से मनाने के लिए गत वर्ष जो समितियां बनायी गयी थी वही समिति कार्य करेगी. साथ ही सभी समिति आगामी 20 नवंबर तक अपने कार्यक्रमों की स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर समर्पित करें. बैठक में इस मौके पर एक स्मारिका निकालने का भी निर्णय लिया गया. जिसके लिए 20 नवंबर तक लोगों से आलेख प्राप्त किये जायेंगे. इस बार मुंगेर के अतिरिक्त खड़गपुर में भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. स्थापना दिवस पर शहर में भवन सजावट भी किया जायेगा. बैठक में आर डी एंड डीजे कॉलेज के प्राध्यापक डॉ शब्बीर हसन ने कहा कि इस मौके पर ”मुंगेर : विरासत और विकास ” पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाना चाहिए. जिस पर सबों ने सहमति व्यक्त की. बैठक में महापर्व छठ को देखते हुए शहर के खराब पड़े प्याऊ को चालू करने वे समाहरणालय से बबुआ घाट जाने वाले पथ के धंसने को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये. बैठक में उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय, अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, खड़गपुर एसडीओ वसीम अहमद, जनसपंर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रसिद्ध समाजसेवी निरंजन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन