हर्षोल्लास व भक्ति के माहौल में मनी काली पूजा
मुंगेर : जिले में काली पूजा बुधवार को धूमधाम से मनायी गयी. मुंगेर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा-अर्चना की और मां से मन्नते मांगी. इस मौके पर विभिन्न काली मंदिरों व पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. बम काली के साथ ही लल्लू पोखर […]
मुंगेर : जिले में काली पूजा बुधवार को धूमधाम से मनायी गयी. मुंगेर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा-अर्चना की और मां से मन्नते मांगी. इस मौके पर विभिन्न काली मंदिरों व पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. बम काली के साथ ही लल्लू पोखर स्थित बड़ी मां काली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा.
इधर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जहां देर शाम बड़ी मां काली की विसर्जन शोभायात्रा निकली. वहीं दिन में ही कलश विसर्जन किया गया. काली पूजा को लेकर मुंगेर शहर में खासा उत्साह देखा गया. खास कर शहर के रामपुर भिखारी स्थित पुरानी बड़ी बम काली एवं गांधी चौक स्थित महाशक्ति बड़ी बम काली व बेकापुर स्थित बम काली की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ये प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा.
विशालकाय मां काली की प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जहां अपनी मन्नते मांगी वहीं प्रतिमा के समक्ष खड़ा होकर स्मार्ट फोनधारी श्रद्धालुओं ने सेल्फी भी लिया. शहर के मकससपुर, फौजदारी बाजार, कासिम बाजार, लल्लू पोखर, बेलन बाजार, पूरबसराय, 2 व 3 नंबर गुमटी, मोगल बाजार, महद्दीपुर, बिंदवारा में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. सदर प्रखंड के हसनपुर, कटरिया, मय, नौवागढ़ी,
बांक की काली प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न काली मंदिरों में बुधवार को पट खुला और लोग दर्शन के लिए पहुंच गये. खड़गपुर थाना क्षेत्र में 15, गंगटा और शामपुर सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रमश: 1 और 4 जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गयी. जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. क्षेत्र के कंटिया बाजार, नन्दलाल बसु चौक, कुलकुला स्थान, गंगटा मध्य विद्यालय, पूरब आजिमगंज, बहिरा, लोहची, बढ़ौना, सिमपुर में मां काली की प्रतिमा स्थापित की जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जहां लोगों ने मां काली के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.
बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के बरियारपुर बस्ती, विजयनगर सहित विभिन्न जगहों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी. बुधवार को मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर मन्नते मांगी. काली पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










