छठ की तैयारी शुरू, गंगा घाटों की सफाई आरंभ

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : दीपावली के बाद अब छठ की तैयारी आरंभ हो गयी है. महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों की सफाई नगर निगम प्रशासन द्वारा तेज कर दिया गया है और विभिन्न गंगा घाटों पर गंदगी को साफ कराया जा रहा है. सफाई के लिए निगम के स्थायी मजदूर एवं एनजीओ के सफाई मजदूर को […]

विज्ञापन

मुंगेर : दीपावली के बाद अब छठ की तैयारी आरंभ हो गयी है. महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों की सफाई नगर निगम प्रशासन द्वारा तेज कर दिया गया है और विभिन्न गंगा घाटों पर गंदगी को साफ कराया जा रहा है. सफाई के लिए निगम के स्थायी मजदूर एवं एनजीओ के सफाई मजदूर को छोड़ कर अतिरिक्त सौ मजदूरों को लगाया गया है.

गंगा घाटों की सफाई को लेकर महापौर कुमकुम देवी एवं वार्ड पार्षद भी स्वयं स्थल निरीक्षण कर घाटों की सफाई में लगे हुए हैं. महापर्व छठ को लेकर निगम प्रशासन गंभीर हो चुकी है और निगम क्षेत्र के सभी गंगा घाटों की सफाई आरंभ कर दी गयी है. कंकड़ घाट, बेलवा घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट, लाल दरवाजा घाट की सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई मजदूर को लगाये गये हैं. सफाई के साथ-साथ ही डाला रखने के लिए कच्ची गंगा घाटों पर सीढ़ीनुमा आकार भी दिया जा रहा है.

साथ ही गंगा में फैल कूड़े-कचरों को भी निकाल कर पूर्णत: सफाई की जा रही है. गुरुवार की सुबह बबुआ घाट पर वार्ड पार्षद तूफानी राउत के नेतृत्व में सफाई मजदूर गंगा घाट की सफाई कर रहे थे. बताया जाता है कि गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को संध्या वेला में दिक्कत परेशानी नहीं हो इसके लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की गयी है.

इसके साथ ही विभिन्न घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था जिला प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किया जाता है. छठ पूजा नवयुवक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छठ को लेकर बबुआ घाटों में लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाती है. साथ ही निस्तार के दिन व्रतियों के लिए चाय एवं शरबत पिलाया जाता है. इस कार्य में नवयुवक संघ के सदस्य अपनी महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं. डीएम आज लेंगे गंगा घाटों का जायजा मुंगेर : महापर्व छठ को लेकर गंगा घाट की सफाई व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह लेंगे.

दोपहर बाद वे मुंगेर शहर के जुड़े विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण करेंगे. उनके साथ जिले के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि छठ के दौरान लोगों को हर प्रकार की सुख-सुविधा पहुंचाना हमारा दायित्व है. गंगा घाटों पर रोशनी, सुरक्षा व सफाई की विशेष व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन