दो गांवों में लगी आग, हजारों की संपत्ति खाक
जमालपुर : धरहरा प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में अगलगी की घटना घटी. जिसमें एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. औड़ाबगीचा एवं निमिया टोला में पटाखा फोड़ने के दौरान आग लगी. जिसमें घर के अंदर रखे अनाज, कपड़ा सहित अन्य समान जल गये. बताया जाता है कि औड़ाबगीचा गांव निवासी उपेंद्र यादव […]
जमालपुर : धरहरा प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में अगलगी की घटना घटी. जिसमें एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. औड़ाबगीचा एवं निमिया टोला में पटाखा फोड़ने के दौरान आग लगी. जिसमें घर के अंदर रखे अनाज, कपड़ा सहित अन्य समान जल गये. बताया जाता है कि औड़ाबगीचा गांव निवासी उपेंद्र यादव के घर में आग लग गयी. रात्रि 11 बजे में आस पड़ोस के लोगों ने देखा कि उपेंद्र के घर धुआ निकल रहा है तो पड़ोसी हो-हल्ला करने लगे.
घर के अंदर से पहले मसो सहोदरी देवी को निकाला गया और ग्रामीणों के सहयोग मोटर चला कर आग पर काबू पाया जा सक. इस अगलगी में अनाज, वस्त्र सहित नगद जल कर राख हो गये. ग्रामीणों का कहना है कि पटाखा फोड़ने के दौरान आग लगी. वहीं निमिया टोला में महेंद्र यादव के धान के पूंज में आग लग गयी. जिससे अफरा-तफरी मच गयी.
ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों के अनुसार पटाखा फोड़ने के दौरान उसका लुत्ती किसी तरह धान के पूंज के संपर्क में आ गया. जिससे अगलगी की घटना घटी. इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










