दीपावली व कालीपूजा को लेकर बाजार में बनी रही रौनक

Updated:
विज्ञापन

दीपावली व कालीपूजा को लेकर बाजार में बनी रही रौनक फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बाजार में बिक रहा पटाखा प्रतिनिधि : जमालपुर —————बुधवार को मनाये जाने वाली दीपावली तथा काली पूजा को लेकर मंगलवार को दिन भर बाजार में रौनक बनी रही. पूरा बाजार दीपावली की सामग्रियों से भरा पड़ा था. जहां ग्राहकों […]

विज्ञापन

दीपावली व कालीपूजा को लेकर बाजार में बनी रही रौनक फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : बाजार में बिक रहा पटाखा प्रतिनिधि : जमालपुर —————बुधवार को मनाये जाने वाली दीपावली तथा काली पूजा को लेकर मंगलवार को दिन भर बाजार में रौनक बनी रही. पूरा बाजार दीपावली की सामग्रियों से भरा पड़ा था. जहां ग्राहकों ने जम कर खरीदारी की. वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार लगे रहे. दीपावली को लेकर बाजार में धान का लावा मूढ़ी, चीनी के खिलौने, मिट्टी के छोटे छोटे दीपक तथा सनाठी की बिक्री देर संध्या तक होती रही. पटाखों की दुकानों पर भी लोगों ने जम कर खरीदारी की. खुदरा दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार विभिन्न प्रकार के पटाखों के दाम में बढ़ोतरी है. कुछ दुकानदारों ने बताया कि फुलझड़ी प्रति पॉकेट 10-80 रुपये, रस्सी प्रति पॉकेट 30 रुपये, नागिन पटाखा प्रति पैकेट 16 रुपये, धरती चक्र या चरखी प्रति अदद 04-25 रुपये, रॉकेट प्रति अदद 10-25 रुपये, लौकी प्रति अदद 10-30 रुपये, महताब प्रति अदद 10 रुपये तथा चॉकलेट बम प्रति पॉकेट 30 रुपये एवं बुलेट बम प्रति पॉकेट 40 रुपये की दर से बेचे गये. दूसरी ओर शहर के पश्चिमी तथा इस्ट कॉलोनी क्षेत्र में लगभग दर्जन भर पूजा पंडालों पर शक्ति की अधिष्ठात्री मां काली की प्रतिमाओं की पूजा तैयारी में पूजा समिति के सदस्यों को व्यस्त देखा गया. जमालपुर के कोठियारा, तार गाछ काली स्थान, छोटी केशोपुर धरहरा रोड, छह नंबर गेट बम काली स्थान के पूजा पंडालों की साज सज्जा का काम पूरा कर लिया गया है. कई पूजा पंडालों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन