आयुक्त ने स्टीमर व नाव पर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने का दिया नर्दिेश
आयुक्त ने स्टीमर व नाव पर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने का दिया निर्देश मुंगेर, खगड़िया व बेगूसराय के डीएम व एसपी को भेजा गया पत्र फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : नाव पर ओवर लोडिंग प्रतिनिधि, मुंगेर ————मुंगेर में गंगा नदी में चलने वाले स्टीमर व नाव पर ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के आदेश […]
आयुक्त ने स्टीमर व नाव पर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने का दिया निर्देश मुंगेर, खगड़िया व बेगूसराय के डीएम व एसपी को भेजा गया पत्र फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : नाव पर ओवर लोडिंग प्रतिनिधि, मुंगेर ————मुंगेर में गंगा नदी में चलने वाले स्टीमर व नाव पर ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के आदेश दिये गये हैं. प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने इस संदर्भ में मुंगेर, खगड़िया व बेगूसराय के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज कर कार्रवाई के आदेश दिये हैं. आयुक्त ने कहा है कि मुंगेर से खगड़िया एवं बेगूसराय आने-जाने का मुख्य मार्ग जल मार्ग ही है. जहां लोग नाव व स्टीमर के माध्यम से आते-जाते हैं. किंतु हाल के दिनों में मुंगेर घाट में चलने वाले स्टीमर व नाव पर अत्यधिक ओवरलोड किया जाता है. जिससे हर वक्त खतरा बरकरार रहता है. इस परिस्थिति में नाव व जहाज के डूबने तथा यात्रियों के डूब कर मरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा है कि निकट भविष्य में छठ पर्व है और इस समय लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. जहां लोग नाव व जहाज के माध्यम से आते-जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि इसके ओवर लोडिंग पर रोक लगायी जाय. उन्होंने इस संदर्भ में डीएम व एसपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये. साथ ही इसके लिए किसी एक पदाधिकारी व विभाग को जिम्मेदार ठहराने की भी आवश्यकता बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










