चुनाव परिणाम पर समाज के प्रबुद्ध लोगों के विचार

Updated:
विज्ञापन

चुनाव परिणाम पर समाज के प्रबुद्ध लोगों के विचार प्रतिनिधि : मुंगेर नीतीश कुमार के विकास की जीत फोटो : डॉ पंकज कुमार मुंगेर : डॉ पंकज कुमार ने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार के विकास की जीत है. आशा है कि जैसा काम वे पहले कर रहे थे वैसे ही विकास की गति […]

विज्ञापन

चुनाव परिणाम पर समाज के प्रबुद्ध लोगों के विचार प्रतिनिधि : मुंगेर नीतीश कुमार के विकास की जीत फोटो : डॉ पंकज कुमार मुंगेर : डॉ पंकज कुमार ने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार के विकास की जीत है. आशा है कि जैसा काम वे पहले कर रहे थे वैसे ही विकास की गति को तेज रखेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू को जनता ने समर्थन दिया है. आशा है कि जनता के विश्वास पर यह सरकार खड़ा उतरेगी. ———————बनी रहे विकास की गति फोटो : डॉ राजीव रंजन मुंगेर : डॉ राजीव रंजन ने कहा कि जनता है वह सब कुछ समझती है. जनता ने मत देकर अपने नेता को चुन लिया है. जनता को जंगल राज टू का भय दिखा कर डराया जा रहा था. जिसे जनता ने नकार दिया और नीतीश -लालू पर अपना भरोसा जताया. अब महागठबंधन के सरकार की जिम्मेवारी है कि वह जनता के भरोसा पर खड़ा उतरे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास की गति को जारी रखे. ————————–नीतीश के रोड मैप पर हो कार्य फोटो : डॉ सुनील सिंह मुंगेर : डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन को जनता ने अपना समर्थन दिया. नीतीश कुमार ने जो रोड मैप विकास का तैयार किया है. लालू प्रसाद सहित गठबंधन को उसका समर्थन करते हुए विकास की गति को तेज करे. लालू को झटके के बाद सफलता मिली है. जनता के वोट का सम्मान करे और बिहार को नंबर वन का राज्य बनाये. ———————–रोजगार के अवसर पैदा हो फोटो : डॉ बहाव ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के नीति को जनता ने अपना वोट देकर सम्मान किया. अब महागठबंधन की जवाबदेही है कि वह जनता के वोट का सम्मान करे. राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करे और राज्य में रोजगार के अवसर को पैदा करे. ताकि यहां के होनहार युवक दूसरे राज्य में न जाकर बिहार के विकास में अपनी भूमिका निभाये. ————————-शिक्षक वर्ग से बातचीत ——————-नियोजित शिक्षकों को मिले सम्मान फोटो : मनोज कुमार सिंहमुंगेर : मध्य विद्यालय कासिम बाजार के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता की जीत है. हर बिहारी की जीत है और बाहरी की हार है. उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण जनता परेशान थी. जिसने अपने मत से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आशा है कि शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार काम करेंगी और नियोजित शिक्षकों को यह सरकार समान काम के समान वेतनमान देकर सम्मान करेगी. ————————-जनता ने दिया जवाब मुंगेर : मध्य विद्यालय गुलजार पोखर के प्रधानाध्यापक विभूति शुक्ला ने कहा कि चुनाव में खूब लोगों ने उल-जलूल बयानबाजी किया गया. जो जनता को रास नहीं आया और उसने इसका जवाब अपने मत से दिया. उन्होंने आशा व्यक्त किया कि यह सरकार शिक्षकों के समस्याओं पर ध्यान देगी. सही समय पर शिक्षकों को वेतन मिले. ताकि शिक्षक का पूरा ध्यान बच्चों को पढ़ाने में लगा रहे. ————————जनता को मिले सुशासन की सरकार फोटो : कुंदन कुमार मुंगेर : मध्य विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार ने कहा कि जनता ने महागठबंधन को ऐतिहासिक समर्थक दिया है. इसलिए सरकार को चाहिए कि वह जनता के वोट का सम्मान करे. उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों से किये गये वायदे को यह सरकार पूरा करेंगी यह शिक्षकों को आशा है. —————————–वायदों पर खड़ा उतरे सरकार फोटो : विजय कुमार मुंगेर : मध्य विद्यालय बेनीगीर प्रखंड मुख्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव के समय जो जनता से वायदा किया. उसे यह सरकार पूरा करे. शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करे. बिहार की जनता को सुशासन की सरकार दे. ताकि जनता ने जो विश्वास कर महागठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलायी है वह अभूतपूर्व है. —————————–व्यवसायी के बोल —————दुगना विकास होगा फोटो : कौशल श्रीवास्तव मुंगेर : स्टेशनरी व्यवसायी कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि महागठबंधन को जनता ने बहुत बढ़िया बहुमत दिया है. नीतीश-लालू मिल कर बिहार के विकास को गति देंगे. अब दुगना विकास होगा. कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा. व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा. ————————-नीतीश कुमार को मिला जनादेश फोटो : मुरारी शर्मा मुंगेर : मोबाइल दुकानदार मुरारी शर्मा ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया है. नीतीश ने जो विकास किया उसके कारण ही महागठबंधन को जनादेश दिया. आशा है कि बिहार में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. उद्योग-धंधे को स्थापित किया जायेगा. ताकि रोजगार के अवसर युवाओं को मिल सके. उन्होंने कहा कि आशा है कि विकास की गति तेज होगी. ————————सबका साथ सबका विकास फोटो : मुमताज अंसारी मुंगेर : फुटवेयर दुकानदार मुमताज अंसारी ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष है. वे हमेशा सबका साथ, सबका विकास मुद्दे को लेकर चले. जिसके कारण जनता ने ऐतिहासिक सपोर्ट किया. आशा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली यह सुशासन के महागठबंधन की सरकार विकास को गति देगी.——————-अधुरी योजना होगी पूरी फोटो : मो. आतीफ लतीफ मुंगेर : सेनेट्री व्यवसायी मो. आतीफ लतीफ ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने से मुंगेर का समुचित विकास होगा. अधुरी पड़ी योजना पुरी होगी. सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के स्तर सुदृढ़ होगे. उन्होंने कहा कि मुंगेर में व्यापार के अवसर बढ़े इस दिशा में भी यह सरकार प्रयास करे. इसके लिए बिजली की स्थिति को सुदृढ़ कर कुटिर उद्योग को बढ़ावा दे. युवाओं को रोजगार लगाने का अवसर दे. ताकि बेरोजगारी दूर होने के साथ ही यहां की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो. ————————–छात्र-छात्रा ने दिये अपने बयान ———————–शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो मुंगेर : आर डी एंड डीजे कॉलेज के बीएससी पार्ट-2 के छात्र प्रशांत कुमार ने कहा कि शिक्षा एवं रोजगार की बेहतर व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि वंचित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाय. ताकि उन्हें मुंगेर में ही इलाज संभव हो सके. —————पर्यटन को मिले बढ़ावा मुंगेर : जेएमएस कॉलेज के स्नातक के छात्र प्रशांत झा ने कहा कि बिहार के मंत्रिमंडल में सभी जाति के लोगों को रखा जाय. साथ ही आतंकवाद एवं नक्सलवाद का खात्मा कर ही पर्यटन का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि स्किल डवलपमेंट कर रोजगार के अवसर प्रदान किया जाय. —————रोजगार के मिले नये अवसर मुंगेर : बीए पार्ट-3 के छात्र बिक्की कुमार ने कहा कि सरकार नयी-नयी योजनाओं का सृजन कर रोजगार को बढ़ावा दिया जाय. जंगल राज की पुनरावृत्ति न हो और विकास को एक नया आयाम दिया जाय. ——————-तकनीकी शिक्षा का हो विस्तार मुंगेर : आइएससी की छात्रा तान्या गुप्ता ने कहा कि मुंगेर में तकनीकी शिक्षा का विकास हो और महिला की सुरक्षा पर सरकार को विशेष ध्यान दिया जाय. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाय. ताकि यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन