ट्रेक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रेक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत प्रतिनिधि : असरगंज —————–तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग मासूमगंज तरबन्ना के समीप रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बांका जिले के बेलहर निवासी गिद्ध राय यादव के रुप में हुई. पुलिस ने शव एवं वाहन को अपने कब्जे […]

विज्ञापन

ट्रेक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत प्रतिनिधि : असरगंज —————–तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग मासूमगंज तरबन्ना के समीप रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बांका जिले के बेलहर निवासी गिद्ध राय यादव के रुप में हुई. पुलिस ने शव एवं वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी है. परिजनों को सूचना दिया गया लेकिन देर शाम तक परिजन वहां नहीं पहुंचे थे. प्राप्त समाचार के अनुसार गिद्ध राय यादव बालू लेकर तारापुर से सुलतानगंज जा रहा था. वह रोजाना बालू लेकर सुलतानगंज बेचने जाया करता थी. रविवार को भी वह बालू लेकर आ रहा था कि मासूमगंज तरबन्ना के समीप हाइड्रोलिक डाला रहने के कारण उठ गया. जब वह गाड़ी रोक कर डाला को नीचे करने गया कि एकाएक डाला गिर गया. जिसमें चालक का गर्दन चपा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने चालक के मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दिया है. लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंच पाये थे. असरगंज थाना पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया गया है. वाहन बिना नंबर का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन