एनसीसी कैडेटो में होता है देश सेवा का जज्बा : पुष्पिंदर सिंह

Updated:
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटो में होता है देश सेवा का जज्बा : पुष्पिंदर सिंह फोटो संख्या : 4,5 फोटो कैप्सन : एनसीसी की जानकारी देते अधिकारी व उपस्थित छात्राएं प्रतिनिधि, मुंगेरबीआर महिला कॉलेज पूरबसराय के सभागार में बुधवार को एनसीसी के वर्तमान सत्र की पहली बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य हरेंद्र नारायण सिंह ने […]

विज्ञापन

एनसीसी कैडेटो में होता है देश सेवा का जज्बा : पुष्पिंदर सिंह फोटो संख्या : 4,5 फोटो कैप्सन : एनसीसी की जानकारी देते अधिकारी व उपस्थित छात्राएं प्रतिनिधि, मुंगेरबीआर महिला कॉलेज पूरबसराय के सभागार में बुधवार को एनसीसी के वर्तमान सत्र की पहली बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य हरेंद्र नारायण सिंह ने की. बैठक में 2 बिहार गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुष्पिंदर सिंह व प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन पूनम एक्का मुख्य रूप से मौजूद थी. बैठक में एनसीसी के गर्ल्स कैडेटों की गतिविधियों को तेज करने व सक्रियता लाने पर विचार विमर्श किया गया.कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी की गर्ल्स कैडेटों को प्रजेंटेशन के माध्यम से एनसीसी के नयी गतिविधियों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि एनसीसी देश की एकता व अखंडता को एक सूत्र में बांध कर रखते हैं. कैडेटों में देश सेवा का जज्बा होता है. जिसके कारण उन्हें सेना की बहाली में प्राथमिकता भी दी जाती है. उन्होंने कैडेटों से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी की गति को बनाये रखें. वहीं प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन पूनम सिंह ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं है. इस बैठक में गर्ल्स कैडेटों की अनुशासन व राष्ट्र भावना से प्रतीत होता है कि यहां की छात्राएं न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि देश सेवा में भी काफी उत्साहित है. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ दीपक कुमार दिनकर ने की. मौके पर बटालियन के एसके सिन्हा, ललित कुमार, केयर टेकर प्रभा पॉल व एनसीसी कैडेट की टीम प्रभारी निभा, तनुजा, अन्नु, प्रीति, रूपम, सोनी, सोनम, नवीता, प्रीतमा सहित लगभग 150 कैडेट मौजूद थे.—————————–एनआइसी कैंप के लिए 4 कैडेटों का चयनमुंगेर : बीआर महिला कॉलेज पूरबसराय की चार गर्ल्स एनसीसी कैडेट को मोतिहारी में आयोजित होने वाली 12 दिवसीय एनआइसी ( राष्ट्रीय एकता शिविर) के लिए चयन किया गया है. जिसके लिए छात्रा रुपम कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, अनुपमा राज व सोनाली कुमारी आगामी 22 नवंबर को मोतिहारी के लिए रवाना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन