समाज के ताने से तंग आकर महिला ने किया विषपान, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

समाज के ताने से तंग आकर महिला ने किया विषपान, हालत गंभीर फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : इलाजरत महिला प्रतिनिधि, मुंगेरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत स्थित सिंघेश्वर टोला निवासी स्व. परमेश्वर मंडल की पत्नी जीतो देवी ने बुधवार को समाज के ताने से तंग आकर विषपान कर ली. बिगड़ती हालत देख कर […]

विज्ञापन

समाज के ताने से तंग आकर महिला ने किया विषपान, हालत गंभीर फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : इलाजरत महिला प्रतिनिधि, मुंगेरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत स्थित सिंघेश्वर टोला निवासी स्व. परमेश्वर मंडल की पत्नी जीतो देवी ने बुधवार को समाज के ताने से तंग आकर विषपान कर ली. बिगड़ती हालत देख कर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है.प्राप्त समाचार के अनुसार पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने अपने पुत्री को भगाने का आरोप लगा कर जीतो देवी के पुत्र राजीव कुमार के विरुद्ध नयारामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. 16 अक्तूबर से ही राजीव गांव से फरार है. जिसका कोई सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है. इसी बात को लेकर युवती के परिजन व समाज के अन्य लोगों द्वारा जीतो देवी को ताना व धमकी देकर प्रताडि़त किया जा रहा था. बेटे पर संगीन आरोप लगने व लोगों के ताने सुन कर उन्होंने बुधवार को घर में रखा एलरिंग पी कर आत्म हत्या करने की कोशिश की. इधर चिकित्सकों ने बताया कि महिला ने अधिक मात्रा में एलरिंग पी ली है. जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन