शॉर्ट कट तरीका से जान जोखिम में डाल कर चलते लोग

Updated:
विज्ञापन

शॉर्ट कट तरीका से जान जोखिम में डाल कर चलते लोग फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : शॉर्ट कट रास्ता से जाते रेल यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरस्वतंत्रता प्राप्ति के पहले आम लोग रेलवे पटरी के आसपास तक जाने से परहेज करते थे. कहते हैं कि पटरी के निकट जाने वालों के साथ अंगरेज सिपाही दंडात्मक […]

विज्ञापन

शॉर्ट कट तरीका से जान जोखिम में डाल कर चलते लोग फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : शॉर्ट कट रास्ता से जाते रेल यात्री प्रतिनिधि , जमालपुरस्वतंत्रता प्राप्ति के पहले आम लोग रेलवे पटरी के आसपास तक जाने से परहेज करते थे. कहते हैं कि पटरी के निकट जाने वालों के साथ अंगरेज सिपाही दंडात्मक कार्रवाई करते थे, जिसके कारण लोगों में खौफ बना रहता था. वहीं अब हम जब स्वाधीन हो चुके हैं तो हमारी सोच अपनी सरकार के प्रति बदल गई है. अपनी सरकार है, अपना देश और अपना कानून. भय समाप्त हो गया है तथा पटरी क्रॉस करना अपनी मरजी है.ऐसा ही नजारा जमालपुर रेलवे स्टेशन से सटे जुबली वेल पुल के निकट अक्सर देखने को मिलता है. पुल रहने के बावजूद लोगों ने पुल के नीचे भी एक समानांतर रास्ता बना लिया है. इस शॉर्ट कट रास्ते से होकर अबाध रूप से महिला-पुरुष, बाल-अबाल सभी की आवाजाही जारी रहती है. आये दिन हालांकि इसके कारण कई दुर्घटना भी हो चुकी है. परंतु शॉर्ट कट का लोभ लोगों कें ेमन से नहीं निकला है. साथ ही सुरक्षा बल एवं संबद्ध सक्षम अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर नहीं जा पाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन