बहन ने भाई को दी मुखाग्नि, माहौल गमगीन

Updated:
विज्ञापन

असरगंज : असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ निवासी छात्र कुंदन कुमार यादव को उसकी छोटी बहन लूसी ने मुखाग्नि दी. कुंदन की हत्या के बाद जहां घर में कोहराम मचा है वहीं पूरा गांव मातम में है. कुंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया […]

विज्ञापन

असरगंज : असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ निवासी छात्र कुंदन कुमार यादव को उसकी छोटी बहन लूसी ने मुखाग्नि दी. कुंदन की हत्या के बाद जहां घर में कोहराम मचा है वहीं पूरा गांव मातम में है.

कुंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को सजुआ गांव में पूरी तरह सन्नाटा छाया था और कुंदन की मां सुषमा देवी, बहन गुंजन व लूसी की चीख-चीत्कार से बार-बार वातावरण नम हो रहा था. भर दिन घर में पड़ोसी, ग्रामीण एवं सगे-संबंधियों का आना-जाना लगा रहा. इकलौते पुत्र की हत्या की खबर सुन कर पिता शंभु यादव हरियाणा से सुलतानंज पहुंचा और श्मशान घाट पर जाकर अपने लाडले का अंतिम दर्शन किया.

जब पिता शंभु सुलतानगंज घाट पर पहुंचा तो उसके चीख चीत्कार से लोगों का दिल दहल उठा. वह हरियाणा में रह कर अपने परिवार के लिए रोटी की जुगाड़ करता था और छठ में ही घर आने वाला था. लेकिन उसके घर अब न तो दीवाली मनेगी और न ही छठ मैया को अर्ध दिया जायेगा.

शंभु यादव जब अपना घर सजुआ पहुंचा तो पत्नी व बेटी के क्रंदन से आस-पड़ोस के लोग भी रोने लगे. इधर घटना के दूसरे दिन असरगंज पुलिस सजुआ गांव के हासिन पोखर पहुंच कर स्थल का जांच किया. यही आठ युवकों ने मिल कर कुंदन की गरदन पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन