शक्षिकों की मनमानी से पठन-पाठन बाधित

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों की मनमानी से पठन-पाठन बाधित प्रतिनिधि, संग्रामपुरप्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय कुंआगढ़ी में शिक्षकों की मनमानी से पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यालय में नियमित पढ़ाई हो इसको लेकर ग्रामीण लगातार प्रयत्नशील हैं. इस क्रम में ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिल कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की […]

विज्ञापन

शिक्षकों की मनमानी से पठन-पाठन बाधित प्रतिनिधि, संग्रामपुरप्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय कुंआगढ़ी में शिक्षकों की मनमानी से पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है. विद्यालय में नियमित पढ़ाई हो इसको लेकर ग्रामीण लगातार प्रयत्नशील हैं. इस क्रम में ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिल कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर चुका है. बावजूद शिक्षकों का रवैया जस का तस बना हुआ है. कहते हैं ग्रामीण कुंआगढ़ी गांव के मिथिलेश कुमार झा, ललन ठाकुर, ललीन झा, सुभाष चंद्र झा, शंकर यादव ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जब वे लोग 11 बजे विद्यालय पहुंचे तो एक शिक्षक मनोज शर्मा उसी समय आ रहे थे. प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र चौधरी नियमित रूप से समय से पहले आ जाते हैं. परंतु एकाध शिक्षक को छोड़ बांकी शिक्षकों का सहयोग उन्हें नहीं मिल रहा है. इस संबंध में एक माह पूर्व वे लोग जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर से मिल कर शिकायत कर चुके हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को लेट आने वाले शिक्षकों की हाजिरी काटने का निर्देश दिया. सहायक शिक्षक शंभु शरण को छोड़ कोई भी शिक्षक समय पर नहीं आते. लेट आते हैं फिर भी हाजिरी सही समय चढ़ाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सहायक शिक्षिका स्मिता कुमारी 20 दिन के अवकाश पर थी. उसके बाद से वे विद्यालय नहीं आ रही है. कहते हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि वे दोहरे दबाव में हैं. ग्रामीणों की मांग है कि बच्चे को उचित शिक्षा मिले. परंतु वे सहायक शिक्षकों के असहयोगात्मक रवैये के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन