भटकी किशोरी परिजनों के हवाले
भटकी किशोरी परिजनों के हवालेजमालपुर : नया रामनगर थाना के फुलहट पाटम निवासी एक किशोरी रविवार की देर संध्या भटक कर इस्ट कॉलोनी थाना के बीएमपी 9 क्षेत्र में पहुंच गई. मामले की सूचना पाते ही इस्ट कॉलोनी के अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर किशोरी को अपने कब्जे में लेलिया. रविवार […]
भटकी किशोरी परिजनों के हवालेजमालपुर : नया रामनगर थाना के फुलहट पाटम निवासी एक किशोरी रविवार की देर संध्या भटक कर इस्ट कॉलोनी थाना के बीएमपी 9 क्षेत्र में पहुंच गई. मामले की सूचना पाते ही इस्ट कॉलोनी के अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर किशोरी को अपने कब्जे में लेलिया. रविवार को उसके परिजनों को थाना बुला कर उसे परिजनों के हवाले किया गया. इस संबंध में किशोरी ने बताया कि उसके माता पिता द्वारा उसे डांटने के कारण वह अपने ताऊ के घर बड़ी आशिकपुर के लिए घर से निकल गई तथा भटक कर बीएमपी के निकट पहुंच गई थी.——————————-48 घंटे के अंदर हटाये अतिक्रमण तारापुर : अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि तारापुर के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाय. जहां अतिक्रमणकारियों ने सड़क एवं नाला पर अतिक्रमण जमा रखा है वे 48 घंटे के अंदर वहां से अतिक्रमण हटा लें. अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान जो खर्च आयेगी वह अतिक्रमणकारियों से वसूली जायेगी. सोमवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा माइकिंग कर सड़क किनारे एवं नाले पर दुकानदारी करने वाले दुकानदारों को चेताया और वहां से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










