डीएसपी कोठी के पास सरेशाम रेलकर्मी दंपत्ति से छिनतई
जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के सिमेट्री रोड स्थित डीएसपी कोठी के समीप रविवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक रेलकर्मी दंपति से छिनतई की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पीडि़त रेल कर्मी नयागांव सुभाषपुरी निवासी प्रेमजीत कुमार ने इस्ट कॉलोनी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. प्राप्त […]
जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के सिमेट्री रोड स्थित डीएसपी कोठी के समीप रविवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक रेलकर्मी दंपति से छिनतई की घटना को अंजाम दिया.
इस संबंध में पीडि़त रेल कर्मी नयागांव सुभाषपुरी निवासी प्रेमजीत कुमार ने इस्ट कॉलोनी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. प्राप्त समाचार के अनुसार पीडि़त रेलकर्मी प्रेमजीत कुमार अपनी पत्नी के साथ रविवार की शाम लगभग 8:30 बजे मुंगेर स्थित ससुराल से टैंक रोड होकर अपने घर नयागांव सुभाषपुरी मुहल्ला आ रहा था.
जब दोनों सिमेट्री रोड स्थित डीएसपी कोठी से महज डेढ सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा, तभी काला रंग की पल्सर मोटर साइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने रेलकर्मी दंपति को हथियार के बल पर रोका. सभी अपराधी 20-25 वर्ष के थे.
अपराधियों ने महिला से जहां सोने का चेन व मंगल सूत्र छिन लिया. वहीं रेल कर्मी से दो मोबाइल, 34 सौ रुपये नकद, एटीएम कार्ड, रेलवे का पहचान पत्र एवं पंच कार्ड भी छिन लिया. अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीडि़त के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










