सरस्वती वद्यिा मंदिर पुरानीगंज में खो-खो टीम का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में खो-खो टीम का हुआ चयन फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : विजेता खिलाडि़यों का अभिनंदन प्रतिनिधि, मुंगेर सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में सोमवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता निर्मल कुमार जालान ने की. बैठक में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर […]

विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में खो-खो टीम का हुआ चयन फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : विजेता खिलाडि़यों का अभिनंदन प्रतिनिधि, मुंगेर सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में सोमवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता निर्मल कुमार जालान ने की. बैठक में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खिलाडि़यों को बधाई दी गयी. साथ ही स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए टीम के लिए खिलाडि़यों का चयन किया गया. प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 28 वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 27 से 31 अक्तूबर तक दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर गाजियाबाद में संपन्न हुआ. जिसमें बाल वर्ग के नौ टीमों ने भाग लिया. बिहार क्षेत्र से सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर की टीम का चयन हुआ. नौ टीमों के प्रथम लीग मैच में पुरानीगंज की टीम सबसे ज्यादा अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. नॉक आउट प्रतिस्पर्धा में भी यह टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया. अब इस टीम का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए किया गया है. यह प्रतियोगिता 8 से 12 दिसंबर तक छत्तीगढ़ में होगी. टीम के लिए खिलाडि़यों का चयन किया गया. जिसमें अंशुमन कुमार, नीतीश कुमार, अंकित कुमार निषाद, वैभव कुमार, प्रियांशु राज, अमन कुमार, अरुण कुमार, भवेश कुमार, शुभम कुमार, निशांत, प्रिंस राज एवं अंकुर कुमार शामिल है. मौकके पर सचिव अमरनाथ केशरी, उप प्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख कीर्ति रश्मि, जितेंद्र लाल, लल्लन महाराज मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन