रतनपुर ने कलारामपुर को 40 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

रतनपुर ने कलारामपुर को 40 रनों से हराया बरियारपुर . ईटहरी स्थित रेलवे मैदान में सोमवार को लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब ईटहरी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बांके बिहारी सिंह द्वारा किया गया. फाइनल मुकाबला कलारामपुर बनाम रतनपुर के बीच खेला गया. जिसमें कलारामपुर ने टॉस जीत […]

विज्ञापन

रतनपुर ने कलारामपुर को 40 रनों से हराया बरियारपुर . ईटहरी स्थित रेलवे मैदान में सोमवार को लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब ईटहरी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बांके बिहारी सिंह द्वारा किया गया. फाइनल मुकाबला कलारामपुर बनाम रतनपुर के बीच खेला गया. जिसमें कलारामपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 82 रन बनाये. जवाब में उतरी रतनपुर की टीम मात्र 40 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार एवं मैन ऑफ द सिरीज आकाश कुमार को दिया गया. विजयी टीम के खिलाडि़यों को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. निर्णायक की भूमिका धर्मेंद्र कुमार एवं अमित कुमार ने निभायी. इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मैच का आनंद उठाये. —————————-जमीनी विवाद में मारपीट टेटियाबंबर : गंगटा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. बताया जाता है कि मिल्की गांव निवासी महेश्वर प्रसाद सिंह एवं कृष्णानंद सिंह के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई. जिसमें महेश्वर सिंह जख्मी हो गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर एक पक्ष के महेश्वर सिंह के बयान पर चार एवं दूसरे पक्ष के कृष्णानंद सिंह के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन