मतगणनाकर्मियों का प्रशक्षिण 4 से

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : जमालपुर एवं तारापुर के लिए अलग-अलग हॉल में व्यवस्था की गयी है. आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के प्रत्येक हॉल में 16-16 टेबुल लगाये जायेंगे. जिसमें एक टेबुल निर्वाची पदाधिकारी, एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं 14 मतगणनाकर्मियों के लिए होंगे. मतगणना के लिए कुल 170 कर्मियों की सूची बनायी गयी है. […]

विज्ञापन

मुंगेर : जमालपुर एवं तारापुर के लिए अलग-अलग हॉल में व्यवस्था की गयी है. आरडी एंड डीजे कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के प्रत्येक हॉल में 16-16 टेबुल लगाये जायेंगे. जिसमें एक टेबुल निर्वाची पदाधिकारी, एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं 14 मतगणनाकर्मियों के लिए होंगे.

मतगणना के लिए कुल 170 कर्मियों की सूची बनायी गयी है. जिसे 4 नवंबर से प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि संग्रहालय के कक्ष में मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. जिन्हें गणना के सभी तकनीकी पहलुओं से वाकिफ कराया जायेगा. क्षतिग्रस्त बेंचों की हुई मरम्मती मुंगेर : रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के तत्वावधान में मुंगेर के जयप्रकाश उद्यान, कंपनी गार्डन, श्रीकृष्ण वाटिका एवं अन्य उद्यानों के टूटे-फूटे बेंचों की मरम्मती का कार्य किया जा रहा है.

प्रभात खबर द्वारा उद्यानों की दशा पर लगातार प्रकाशित हो रही खबर के मद्देनजर रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार रुंगटा ने इन उद्यानों में आम लोगों के बैठने के लिए टूटे बेंचों की मरम्मती का कार्य प्रारंभ किया है. उन्होंने बताया कि न सिर्फ बेंचों का मरम्मती किया जा रहा है बल्कि उसमें पत्थर व टाइल्स लगा कर उसे व्यवस्थित भी किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी क्लब द्वारा बेंचों का जीर्णोद्धार किया गया था. दीपावली को लेकर बैठक आज मुंगेर : दीपावली एवं काली पूजा के मद्देनजर सोमवार को जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी है.

समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में जिले के आला पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ ही शहर के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग तथा सभी थानाध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी भाग लेंगे. इस बैठक में दीपावली के पर्व को जहां शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने की दिशा तय होगी. वहीं काली प्रतिमाओं के स्थापना, लाइसेंस एवं विसर्जन की भी रूपरेखा तय की जायेगी.

मनायी गयी पटेल की जयंती मुंगेर : अखिल भारतीय भाषा साहित्य समागम एवं बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के बैनर तले सुभाषनगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी.

उसकी अध्यक्षता कवि जनार्दन झा जगप्रिय ने की. साहित्यकारों एवं कवियों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. मौके पर वासुदेव प्रसाद श्रीपुंज, गिरिजाशंकर नलिन, मुकेश कुमार सिन्हा, श्रीश प्रसाद, विमल कुमार मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थे. कवि सम्मेलन 22 नवंबर को मुंगेर : कवि मथुरा प्रसाद गुंजन स्मृति सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 22 नवंबर को किया जायेगा.

सम्मान समारोह में पश्चिम बंगाल के साहित्यकार रंजीत कुमार सिन्हा, मुजफ्फरपुर के पूनम सिंह, पटना के परमानंद राम, कहलगांव इंदु भूषण मिश्र देवेंदु तथा मुंगेर के सत्येंद्र कुमार मिश्र सम्मानित होंगे. यह जानकारी सचिव एसबी भारती ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन