गंगा में नहाने के दौरान किशोर डूबा

Updated:
विज्ञापन

गंगा में नहाने के दौरान किशोर डूबा हवेली खड़गपुर . हवेली खड़गपुर क्षेत्र के बिनलपुर गांव के एक किशोर की मौत सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि बिनलपुर निवासी विमल मंडल का 16 वर्षीय पुत्र राजा कुमार अपने गांव के ही सहयोगियों के साथ गंगा स्नान करने के लिए […]

विज्ञापन

गंगा में नहाने के दौरान किशोर डूबा हवेली खड़गपुर . हवेली खड़गपुर क्षेत्र के बिनलपुर गांव के एक किशोर की मौत सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि बिनलपुर निवासी विमल मंडल का 16 वर्षीय पुत्र राजा कुमार अपने गांव के ही सहयोगियों के साथ गंगा स्नान करने के लिए सुलतानगंज गया था. जहां नहाने के क्रम में किशोर गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गयी. राजा की मौत पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया है. समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो पाया था और शव की तलाश जारी थी. सांप काटने से किशोरी की मौत हवेली खड़गपुर . हवेली खड़गपुर के प्रसंडो नवटोलिया निवासी महेंद्र रजक की 16 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी को एक विषैले सांप ने डंस लिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. वह दीपावली को लेकर घरकुंड बनाने के लिए मिट्टी खुदाई कर रही थी. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. —————————–गायत्री परिवार की बैठक हवेली खड़गपुर . नगर के गायत्री शक्तिपीठ सह रामजानकी मंदिर परिसर में युवा चेतना शिविर को सफल बनाने के लिए रविवार को गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य रामचरित्र प्रसाद सिंह ने की. बैठक में आगामी 19 एवं 20 नवंबर दिसंबर को जमालपुर में होने वाले प्रांतीय समूह संगठन सम्मेलन तथा 27 से 29 नवंबर को खगडि़या में होने वाले युवा चेतना शिविर को सफल बनाने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया. सम्मेलन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. मुख्य अतिथि जिला संयोजक डॉ अरुण कुमार पंडित, उपजोन समन्वयक कामता प्रसाद साह, सुरेश चौरसिया, शशि सुमन, ब्रह्मदेव केसरी, संजीव कुमार सहित खड़गपुर, तारापुर, संग्रामपुर, टेटियाबंबर के दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन