मालगाड़ी का इंजन फेल, एक घंटा तक रूकी सवारी गाड़ी

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालदह मंडल के किऊल-जमालपुर रेलखंड पर रविवार को मालगाड़ी का इंजन दशरथपुर तथा जमालपुर रेलवे स्टेशनों के बीच सारोबाग हॉल्ट के समीप फेल हो गया. इसके कारण जमालपुर तक आने वाली एक सवारी गाड़ी लगभग एक घंटा तक दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही. प्राप्त समाचार के अनुसार बरौनी […]

विज्ञापन

जमालपुर : पूर्व रेलवे के मालदह मंडल के किऊल-जमालपुर रेलखंड पर रविवार को मालगाड़ी का इंजन दशरथपुर तथा जमालपुर रेलवे स्टेशनों के बीच सारोबाग हॉल्ट के समीप फेल हो गया. इसके कारण जमालपुर तक आने वाली एक सवारी गाड़ी लगभग एक घंटा तक दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही. प्राप्त समाचार के अनुसार बरौनी से चल कर मालगाड़ी जमालपुर की ओर आ रही थी.

इस बीच उसमें लगा इंजन संख्या डब्लूडीजी 3ए 14681 सारोबाग रेलवे हॉल्ट के समीप आकर फेल हो गया. इसके कारण डाउन रेल ट्रैक बाधित हो गया. संयोग यह रहा कि उस समय डाउन रूट पर बहुत अधिक ट्रेनों का परिचालन नहीं होना था. फिर भी आनन फानन में इसकी सूचना जमालपुर को दी गई. जहां से एक दूसरा इंजन डब्लूडीएम 3 ए 18842 सारोबाग भेजा गया. जो मालगाड़ी को खींच कर जमालपुर पहुंचाया.

इस बीच 53404 डाउन गया-जमालपुर सवारी गाड़ी को अपराह्न 12:48 से 13:50 तक दशरथपुर रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया. जिस कारण रेलयात्रियों को परेशानी हुई और यह सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 12:40 के बजाय दोपहर 14:15 बजे जमालपुर पहुंची. यहां प्राप्त गैर आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक फेल्योर के कारण इंजन फेल हुआ था.

शनिवार की ट्रेन पहुंची रविवार कोजमालपुर : रविवार को भी साहेबगंज लूप लाइन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन विलंब से जारी रहा. त्योहार के मौसम में ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण रेलयात्रियों को परेशान देखा गया. प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की संध्या 18:15 बजे जमालपुर पहुंचने वाली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े सात घंटे विलंब से चल कर रात्रि 01:35 बजे जमालपुर पहुंची.

13134 डाउन सियालदह-मुगलसराय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 22:00 बजे से चार घंटे विलंब से चल कर रात्रि 02:20 बजे यहां पहुंची. डाउन फरक्का एक्सप्रेस भी ढाई घंटा विलंब से चली. 13133 अप मुगलसराय सियालदह एक्सप्रेस प्रात: 08:20 के बजाय दोपहर 14:00 बजे जमालपुर पहुंची. डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 11:02 के बजाय संध्या 17:30 बजे पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन