इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जमालपुर करेगा भारतीय रेल का प्रतिनिधत्वि

Updated:
विज्ञापन

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जमालपुर करेगा भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : ट्रेड फेयर के लिए जमालपुर कारखाना में निर्मित बीएलसी वैगन, बॉक्सएन-एचएल के मॉडल विजय कुमार , जमालपुरजमालपुर रेल इंजन कारखाना को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. देश के अन्य रेल कारखानों को दरकिनार कर भारतीय रेल ने जमालपुर […]

विज्ञापन

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जमालपुर करेगा भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : ट्रेड फेयर के लिए जमालपुर कारखाना में निर्मित बीएलसी वैगन, बॉक्सएन-एचएल के मॉडल विजय कुमार , जमालपुरजमालपुर रेल इंजन कारखाना को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. देश के अन्य रेल कारखानों को दरकिनार कर भारतीय रेल ने जमालपुर को एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. यह रेल इंजन कारखाना ही नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आइआइटीएफ) में भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करेगा. ट्रेड फेयर (व्यापार मेला) का आयोजन आगामी 14 से 27 नवंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में होना है. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रस्तावित 35 वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2015 में कारखाना को भारतीय रेल की ओर से स्टॉल लगाने के लिये कहा गया है. उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता नहीं बल्कि रेलवे बोर्ड ने सीधे सीधे जमालपुर कारखाना को पत्राचार कर यह सम्मान या जिम्मेवारी सौंपी है. कारखाना के चार उत्पाद होंगे प्रदर्शितसीडब्लूएम ने बताया कि रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा निदेश के आलोक में प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित होने वाले व्यापार मेला के हॉल नंबर छह में रेलवे स्टॉल लगाया जाना है. इसमें जमालपुर कारखाना में बनाये जाने वाले चार अत्यंत ही महत्वपूर्ण सामग्रियों को प्रदर्शन के लिये रखा जाना है. इन सामग्रियों में बीएलसी वैगन, बॉक्स एन-एचएल, 140 टन बीडी क्रेन (वर्किंग मॉडल) तथा विश्व विख्यात जमालपुर जैक (यूनिवर्सल डिजाइन व वर्किंग मॉडल) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मेला का थीम ” मेक इन इंडिया ” रखा गया है. जिसमें पूरे देश के बड़े बड़े व्यापारिक घराना शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जमालपुर कारखाना ने सीआइआइ द्वारा आयोजित विगत 14-16 अक्तूबर को प्रगति मैदान के मेला में प्रतिनिधित्व किया है. पूरे विश्व में इस कारखाना के उत्पाद ने अपना परचम लहराना शुरू कर दिया है. कारखाना की एक टीम बनायी जा रही है जो इन उत्पादों को लेकर मेला में शिरकत करेगी. जबकि इन सभी सामग्रियों को मॉडल भी तैयार किया जा चुका है.क्या है 140 टन क्रेनदेश में किसी भी भाग में रेलवे की दुर्घटना की स्थिति में जमालपुर कारखाना द्वारा तैयार किया गया 140 टन क्रेन ही राहत व बचाव कार्य में लगाया जाता है. लोगों की जानमाल की सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक बहाल करने में यह क्रेन बेमिशाल साबित हुआ है. उन्होंने बताया कि भारतीय रेल का सबसे बड़ा दुर्घटना मध्य रेलवे में 9 सितंबर 2002 को हुआ था. तब औरंगाबाद जिला के रफीगंज के पास भयानक ट्रेन हादसा में दो सौ मीटर का पुल टूट गया था. विशेषज्ञों का कहना था कि एक महीना से पहले पुल का मरम्मत नहीं हो सकता. परंतु जमालपुर के 140. टन क्रेन ने कात्र छह दिनों में पुल की मरम्मत कर अपनी क्षमता को सिद्ध कर दिखाया. क्या है विश्वविख्यात जमालपुर जैकजमालपुर जैक का यूनिवर्सल डिजाइन में यहां बनाये गये चार जैक को एक साथ मिला कर इसकी क्षमता को चार गुणा बढ़ा दिया गया है. यहां बनाया गया मल्टीपल टाइप का जैक उपभोक्ताओं के लिए वरदान है. यह जैक न केवल रेलवे बल्कि सिविल क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. जमालपुर के अलावा तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली रेलवे स्टेशन ही पूरे देश में सिविलियन के लिए सामान बनाते हैं. कहते हैं मुख्य प्रबंधकमुख्य प्रबंधक ने कहा कि मेला में इन सामग्रियों के प्रदर्शन से काफी उम्मीद है. क्योंकि इन सामग्रियों की डिमांड नन रेलवे क्षेत्र में भी है. नन रेलवे वालों से ऑर्डर मिलने पर यहां नए टेक्नोलॉजी की मशीन मिल जाती है. जिसे नन रेलवे वालों के धन से ही खरीदा जाता है. परंतु उनका काम समाप्त हो जाने के बाद भी वह नयी मशीन कारखाना में रेलवे के काम आता है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कारखाना में अत्यंत ही अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध है, जिसके कारण सबसे कम दाम पर जमालपुर कारखाना के उत्पाद की खरीद संभव हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन