आइपीओडी व फूट वेयर मेला का आयोजन
आइपीओडी व फूट वेयर मेला का आयोजन फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : जांच करते चिकित्सक. प्रतिनिधि, मुंगेर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से गुरुवार को जहां कन्या मध्य विद्यालय मकससपुर में फाइलेरिया रोगियों के लिए जांच एवं उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन किया गया और पीड़ित व्यक्तियों को जूता व कीट उपलब्ध कराये […]
आइपीओडी व फूट वेयर मेला का आयोजन फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : जांच करते चिकित्सक. प्रतिनिधि, मुंगेर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से गुरुवार को जहां कन्या मध्य विद्यालय मकससपुर में फाइलेरिया रोगियों के लिए जांच एवं उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन किया गया और पीड़ित व्यक्तियों को जूता व कीट उपलब्ध कराये गये. वहीं लेप्रा सोसाइटी की भी ओर से फूटवेयर मेला का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यशाला में डॉ श्रीनिवासन, डॉ रवि चंद्रन डॉ सुबान, डॉ गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने रोगियों की जांच की और उन्हें जूता एवं कीट उपलब्ध कराया. इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार रुंगटा, डॉ प्राण मोहन केसरी, कुमार सरोज सिंह, महावीर भगत, हरदीप सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. इधर लेप्रा सोसाइटी रेफरल यूनिट में आईपीओडी एवं फूट वेयर मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन जर्मन लेप्रोसी रिलीफ एसोसिएशन के चीफ एक्सक्यूटिव डॉ श्रीनिवासन, मेडिकल कंसलटेंट डॉ रवि टंडन, क्षेत्रीय निदेशक डॉ विवेक लाल एवं लेप्रा सोसाइटी के डिप्टी चीफ एक्सक्यूटिव ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया. मेले में कुल 67 रोगियों ने भाग लिया. जरूरतमंद रोगियों के बीच सुरक्षात्मक चप्पल एवं आइपीओडी किट नि:शुल्क वितरण किया गया. मेले के दौरान मरीजों व उनके परिजनों को कुष्ठ एवं फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से बताया गया. विकलांग रोगियों को उनके प्रभावित अंगों का स्वयं से देखभाल करने का प्रशिक्षण भी दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










