पीजी सेमेस्टर-1 के पेपर सीसी-4 की परीक्षा में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय ने पांच फरवरी से दो केंद्रों पर सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा ले रहा है
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने पांच फरवरी से दो केंद्रों पर सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा ले रहा है, जिसमें सातवें दिन गुरुवार को दो पालियों में पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 2,430 परीक्षार्थियों में 2,372परीक्षार्थी उपस्थित तथा 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि गुरुवार को दो पालियों में पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली गयी. इसमें प्रथम पाली में सेमेस्टर-1 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-4 पेपर की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 1,079 परीक्षार्थियों में 1,047 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में सेमेस्टर-1 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी के सीसी-4 पेपर की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 1,351 परीक्षार्थियों में 1,325 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब शुक्रवार को शब-ए-बरात अवकाश के बाद आठवें दिन की परीक्षा शनिवार को होगी. प्रथम पाली में सेमेस्टर-3 के ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी के सीसी-13 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में पीजी सेमेस्टर-3 के ग्रुप-बी में शामिल विषय भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी के सीसी-13 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




