छह पूजा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

छह पूजा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन एवं सरकारी आदेश नहीं मानने का है आरोप प्रतिनिधि , जमालपुर शारदीय दुर्गापूजा में विसर्जन शोभायात्रा पूजा समितियों के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है. प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने तथा सरकारी आदेश को नहीं मानने […]

विज्ञापन

छह पूजा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन एवं सरकारी आदेश नहीं मानने का है आरोप प्रतिनिधि , जमालपुर शारदीय दुर्गापूजा में विसर्जन शोभायात्रा पूजा समितियों के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है. प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने तथा सरकारी आदेश को नहीं मानने एवं विसर्जन में अनावश्यक विलंब करने को लेकर पूजा समितियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में इस्ट कॉलोनी थाना में लगभग बीस व्यक्तियों के विरुद्ध बुधवार को मामला दर्ज किया गया है.अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अंचल अधिकारी मुमताज अहमद के आदेश पर इस्ट कॉलोनी क्षेत्र के तीन काली पूजा समिति तथा तीन दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंस धारकों सहित अन्य सदस्यों के विरुद्ध कांड संख्या 38/15 दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, उनमें मदन कुमार साह, राजेंद्र शर्मा, राम लखन प्रसाद, कमलेश कुमार चौरसिया, जीतू कुमार तथा मोंटी यादव मुख्य रूप से शामिल है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जमालपुर थाना में भी इस मामले को लेकर लगभग चालीस व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन