नियोजित शक्षिकों के वेतन नर्धिारण के लिए कल से लगेगा कैंप

Updated:
विज्ञापन

नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए कल से लगेगा कैंप नियोजित शिक्षकों के सेवा पुस्तिका संधारण में जमकर हो रही वसूली प्रतिनिधि, मुंगेर नियोजित शिक्षकों के निर्दिष्ट वेतनमान में वेतन निर्धारण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 29 अक्तूबर गुरुवार से कैंप लगाया जायेगा. जिसके तहत तीन दिनों तक वेतन निर्धारण का कार्य किया जायेगा. […]

विज्ञापन

नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए कल से लगेगा कैंप नियोजित शिक्षकों के सेवा पुस्तिका संधारण में जमकर हो रही वसूली प्रतिनिधि, मुंगेर नियोजित शिक्षकों के निर्दिष्ट वेतनमान में वेतन निर्धारण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 29 अक्तूबर गुरुवार से कैंप लगाया जायेगा. जिसके तहत तीन दिनों तक वेतन निर्धारण का कार्य किया जायेगा. इधर जिले के विभिन्न प्रखंडों में नियोजित शिक्षकों के सेवा पुस्तिका संधारण के लिए मंगलवार को शिक्षकों की भीड़ लगी रही. साथ ही सेवा पुस्तिका के नाम पर जमकर वसूली भी हो रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा ने जिले के सभी नियोजन इकाइयों जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि गुरुवार से लगने वाले वेतनमान निर्धारण कैंप के माध्यम से नियोजित शिक्षकों के वेतन का निर्धारण किया जाय. इसके तहत जहां माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी मुंगेर में कैंप का संचालन होगा. वहीं प्रारंभिक शिक्षकों के लिए अलग से प्रखंडवार कैंप का स्थल बनाया गया है. मुंगेर सदर अनुमंडल के प्रखंड में 29 अक्तूबर को तारापुर अनुमंडल के प्रखंडों में 30 अक्तूबर को तथा खड़गपुर अनुमंडल के प्रखंडों में 31 अक्तूबर को कैंप लगेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी प्रखंडों के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में कैंप का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन