जवान का छीना मोबाइल, सुबह में धरा गये उच्चके

Updated:
विज्ञापन

जवान का छीना मोबाइल, सुबह में धरा गये उच्चके प्रतिनिधि, मुंगेर अति सुरक्षित किला क्षेत्र में रात के समय गुजरना अब सुरक्षित नहीं रह गया है. सोमवार की रात उच्चकों ने एक बीएमपी जवान से मोबाइल छिन कर ले भागा. लेकिन सुबह में पुलिस ने उच्चकों की जब धुनाई की तो उसने मोबाइल के बदले […]

विज्ञापन

जवान का छीना मोबाइल, सुबह में धरा गये उच्चके प्रतिनिधि, मुंगेर अति सुरक्षित किला क्षेत्र में रात के समय गुजरना अब सुरक्षित नहीं रह गया है. सोमवार की रात उच्चकों ने एक बीएमपी जवान से मोबाइल छिन कर ले भागा. लेकिन सुबह में पुलिस ने उच्चकों की जब धुनाई की तो उसने मोबाइल के बदले राशि दी. बताया जाता है कि गंगानगर निवासी एक पुलिस जवान जमालपुर से ऑटो पकड़ कर मुंगेर पहुंचा. जहां से वह पैदल ही किला क्षेत्र होते हुए अपने घर गंगा नगर जा रहा था. वह मोबाइल पर बात करते हुए घर की ओर बढ़ता जा रहा था. जैसे ही वह कंपनी गार्डन की तरफ बढ़ा कि दो मोटर साइकिल सवार उसमें सटा और मोबाइल छिन कर फरार हो गया. लेकिन जवान ने बिजली की रोशनी में युवकों को पहचान लिया. मंगलवार की सुबह जवान अपने सहयोगियों के साथ बेलन बाजार गया और दोनों को पकड़ कर पोलो मैदान लाया. जहां उसके साथ लप्पर-थप्पर किया गया. बाद में समझौता किया गया. मोबाइल तो उच्चकों ने नहीं दिया लेकिन दोनों युवकों ने जवान को 45-45 सौ रुपये दिये. जिसके कारण मामला थाना तक नहीं पहुंच पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन