जबरदस्ती चंदा वसूली के विरोध में सड़क जाम
जबरदस्ती चंदा वसूली के विरोध में सड़क जाम ऑटो स्टैंड में चालक की पिटाई फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : सड़क जाम प्रतिनिधि : जमालपुरकुछ शरारती तत्वों ने रविवार को जमालपुर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को खंडित करने का प्रयास किया. परंतु जमालपुर व रेल पुलिस की सूझबूझ तथा ऑटो स्टैंड के संवेदक के प्रयास से […]
जबरदस्ती चंदा वसूली के विरोध में सड़क जाम ऑटो स्टैंड में चालक की पिटाई फोटो संख्या : 20फोटो कैप्सन : सड़क जाम प्रतिनिधि : जमालपुरकुछ शरारती तत्वों ने रविवार को जमालपुर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को खंडित करने का प्रयास किया. परंतु जमालपुर व रेल पुलिस की सूझबूझ तथा ऑटो स्टैंड के संवेदक के प्रयास से स्थिति पर काबू पा लिया गया. रेलवे स्टैंड स्थित ऑटो स्टैंड में जबरदस्ती चंदा वसूलने का विरोध करने पर कुछ शरारती तत्वों ने एक ऑटो चालक की जम कर पिटाई कर दी. माजरा देख सभी ऑटो चालकों ने इसका विरोध किया तथा सड़क जाम कर दी और जिसके कारण डेढ़ घंटे तक ऑटो का परिचालन ठप रहा. इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बजरंग बली स्थान निवासी पीडि़त ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार लाल ने बताया कि वह रविवार को मुंगेर से सवारी लेकर रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड आया ही था कि 5-7 लड़का मुहर्रम का चंदा मांगने आ पहुंचा. उसने कहा ग्यारह रुपये ले लो. इस पर चंदा मांगने वालों ने कम से कम इक्यावन रुपये की मांग की. इतनी राशि देने पर असमर्थता जताने पर चंदा मांगने वाले युवकों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी. इस बीच उसके चिल्लाने की आवाज पर अन्य ऑटो चालक वहां पहुंचे लेकिन तब तक सभी युवक भाग निकला. अपने साथी की पिटाई के विरोध में ऑटो चालकों ने ऑटो को स्टैंड में ही खड़ा कर दिया तथा मुख्य रोड को जाम कर दिया. उनकी सूचना पर स्टैंड संवेदक बासुकी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचा तथा पीडि़त को लेकर रेल थाना पहुंचा. सड़क जाम की सूचना पाकर जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ रेल थाना पहुंचा. जहां उन्होंने रेल थानाध्यक्ष कृपा सागर के साथ मिल कर पीडि़त से पूछताछ की. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच आरंभ कर दी गई है.—————————–ऑटो परिचालन नहीं होने से परेशान रहे यात्री (फोटो नाम के साथ भेजा गया है. )मुंगेर निवासी संगीता देवी ने कहा कि वह लगभग पौने घंटे से स्टैंड में रुकी हुई है. ट्रेन से उतरने के बाद यहां कोई सवारी ही नहीं मिल रही है. कहा कि चंदा खुशी का दान होता है. इसमें जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए.दशरथपुर की रहने वाली पूनम देवी ने कहा कि वह जरूरी काम से मुंगेर जा रही थी. कोई सवारी नहीं मिल रही है. इसके कारण उसका काम बाधित होगा. चंदा के नाम पर घिनौनी हरकत करने वाले को दंड मिले.पुरानीगंज निवासी लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने बताया कि वह ट्रेन से उतर कर घर पहुंचने के लिये एक घंटा से अधिक समय से जुबली वेल चौक पर खड़ा है. उन्होंने बंद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. हेरूदियारा निवासी धर्मवीर यादव ने कहा कि वह बाहर से आ रहा है. घर जाना था घर वाले को फोन कर दिया था. कहा चंदा अपनी मर्जी से दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










