पस्तिौल की नोंक पर अपराधियों ने नर्स के साथ की लूटपाट
पिस्तौल की नोंक पर अपराधियों ने नर्स के साथ की लूटपाट प्रतिनिधि . असरगंज शनिवार की रात्रि सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग सती स्थान गांव के समीप अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर एक नर्स के साथ लूट-पाट की. अपराधियों ने नर्स के गले से सोने का चैन, कानवाली व नगद रुपये लूट लिये. प्राप्त समाचार के […]
पिस्तौल की नोंक पर अपराधियों ने नर्स के साथ की लूटपाट प्रतिनिधि . असरगंज शनिवार की रात्रि सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग सती स्थान गांव के समीप अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर एक नर्स के साथ लूट-पाट की. अपराधियों ने नर्स के गले से सोने का चैन, कानवाली व नगद रुपये लूट लिये. प्राप्त समाचार के अनुसार मासुमगंज निवासी रणजीत यादव की पत्नी प्रियंका कुमारी नर्स की नौकरी करती है. वह निजी नर्सिंग होम में कार्यरत है. अपने सहयोगी के साथ मोटर साइकिल से लखनपुर अपने मायके से मासुमगंज आ रही थी. रास्ते में सती स्थान के समीप मोटर साइकिल चालक कोरियन निवासी रामबालक यादव को अपराधियों ने रोका और सर में पिस्तौल सटा दिया. अपराधियों ने नर्स से सोने का चैन, कान व नाक की बाली, अंगूठी व नगद रुपये लूट लिया. विदित हो कि तीन दिन पूर्व ही शिक्षक योगेंद्र पासवान के बैग से कलाली मोड़ के समीप 20 हजार उच्चकों ने उड़ा ले भागा. चार दिनों के अंदर यह यह लूट की दूसरी घटना है. लगातार चोरी एवं छिनतई की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










