संगठन वस्तिार को लेकर बैठक
संगठन विस्तार को लेकर बैठक मुंगेर . राष्ट्रीय नाई महासभा मुंगेर की बैठक शनिवार को पूरबसराय काली स्थान के निकट जिला कार्यालय में आयोजित हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि के रुप ममें प्रदेश सचिव राजू कुमार मौजूद थे. बैठक में जिला से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत […]
संगठन विस्तार को लेकर बैठक मुंगेर . राष्ट्रीय नाई महासभा मुंगेर की बैठक शनिवार को पूरबसराय काली स्थान के निकट जिला कार्यालय में आयोजित हुई. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि के रुप ममें प्रदेश सचिव राजू कुमार मौजूद थे. बैठक में जिला से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. मौके पर प्रधान महासचिव लाल रंजन पप्पू, अवोध ठाकुर, राज कुमार ठाकुर, कुंदन कुमार, राहुल कुमार मौजूद थे. एक साथ हो शिक्षकों के वेतन का भुगतान मुंगेर . बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ शाखा मुंगेर की बैठक शनिवार को पोलो मैदान में हुई. जिसमें सेवा पुस्तिका का संधारण शिविर के माध्यम से कराने की बात कहीं गयी. साथ ही जिले के सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान एक साथ दीपावली तक में करवाने का निर्णय लिया गया. बैठक के उपरांत इन दोनों मुद्दों को लेकर शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल डीपीओ स्थापना से मिले. मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव रामनंदन कुमार, विकास कुमार राय, विजय कुमार सुमन, शंकर सुमन, रवि भास्कर मौजूद थे. ———————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










