सेरेब्रल मलेरिया से बच्ची की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर/धरहरा : धरहरा प्रखंड के कोल क्षेत्र के आधा दर्जन गांव सेरेब्रल मलेरिया की चपेट में हैं. मलेरिया के कहर से शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज करा रही एक बच्ची की मौत हो गयी.वहीं, दर्जनों लोग इस बीमारी से पीड़ित होकर भागलपुर व पटना में इलाज करा रहे हैं. धरहार प्रखंड के पैसरा जमुनियां […]
विज्ञापन
मुंगेर/धरहरा : धरहरा प्रखंड के कोल क्षेत्र के आधा दर्जन गांव सेरेब्रल मलेरिया की चपेट में हैं. मलेरिया के कहर से शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज करा रही एक बच्ची की मौत हो गयी.वहीं, दर्जनों लोग इस बीमारी से पीड़ित होकर भागलपुर व पटना में इलाज करा रहे हैं. धरहार प्रखंड के पैसरा जमुनियां नया टोला निवासी बतेश नैय्या ने शनिवार को मलेरिया से पीड़ित अपनी एक वर्षीय पुत्री निशा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
विगत 23 जुलाई को इनरबाटांड़ निवासी रामवरण यादव की 15 वर्षीय पुत्री कजली कुमारी की मौत भी सेरेब्रल मलेरिया से हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










