धरहरा : सेरेब्रल मलेरिया का कहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर/धरहरा : धरहरा प्रखंड के कोल क्षेत्र के आधे दर्जन गांव सेरेब्रल मलेरिया की चपेट में है. मलेरिया की कहर से शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज करा रहे एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों लोग इस बीमारी से पीड़ित होकर भागलपुर व पटना में इलाज करा रहे हैं. मालूम हो कि इससे […]
विज्ञापन
मुंगेर/धरहरा : धरहरा प्रखंड के कोल क्षेत्र के आधे दर्जन गांव सेरेब्रल मलेरिया की चपेट में है. मलेरिया की कहर से शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज करा रहे एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों लोग इस बीमारी से पीड़ित होकर भागलपुर व पटना में इलाज करा रहे हैं. मालूम हो कि इससे पूर्व भी एक बच्ची की मौत हो चुकी है.
धरहार प्रखंड के पैसरा जमुनियां नया टोला निवासी बतेश नैय्या ने शनिवार को मलेरिया से पीड़ित अपनी एक वर्षीय पुत्री निशा को सदर अस्पताल में भरती कराया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी. बतेश नैय्या की पत्नी गोलकी देवी ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री निशा को अचानक दस्त होने लगा. साथ ही उसे हरे रंग की उल्टी भी होने लगी. इतना ही नहीं कुछ देर बाद बच्ची को तेज बुखार आ गया.
स्थानीय चिकित्सक ने बताया कि उसे सदर अस्पताल ले जायें. वे लोग बच्ची को सदर अस्पताल में भरती कराये, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
दो दिन पूर्व भी हुई थी मौत : विगत 23 जुलाई को इनरबाटांड़ निवासी रामवरण यादव की पुत्री कजली कुमारी (15) की मौत भी सेरेब्रल मलेरिया से हो गयी थी, जबकि इसी गांव के संतोष कुमार का पांच वर्षीय पुत्र आकाश कुमार इसी रोग से पीड़ित है. इसके साथ ही धरहरा कोल क्षेत्र के बंगलवा, महगामा व आजिमगंज पंचायत में दर्जनों लोग सेरेब्रल मलेरिया की चपेट में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










