हुजूर ! डीलर नहीं देता है राशन
मुंगेर: समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने की. विभिन्न मामलों को लेकर दर्जनों फरियादियों ने न्याय की गुहार लगायी. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले के जांच का निर्देश दिया. मौके पर जिला जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी बीबी तिवारी, भूमि सुधार […]
मुंगेर: समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी के जनता दरबार का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने की. विभिन्न मामलों को लेकर दर्जनों फरियादियों ने न्याय की गुहार लगायी. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले के जांच का निर्देश दिया.
मौके पर जिला जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी बीबी तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार प्रशांत, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे. शहर के गार्डन बाजार निवासी सुमित्र देवी ने डीडीसी से गुहार लगायी कि डीलर उन्हें राशन नहीं देता है. जिसके कारण घर में चूल्हा जलने पर भी आफत हो गया है.
उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व जनता दरबार में उसने अपना राशन कार्ड प्रस्तुत किया था. जिसे एक अधिकारी ने अपने पास रख लिया था. उसके बाद से आज तक न ही उन्हें राशन मिल रहा है और न ही राशन कार्ड मिला. उपलब्ध कराया जाय तुलसी का पौधा हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघरा गांव निवासी शिव कुमार मिश्र ने डीडीसी से फरियाद लगाया कि ग्रामीण सड़क का दोनों किनारा शौच व अन्य गंदगी के कारण काफी दूषित हो गया है.
जिसके कारण आम जनों को ग्रामीण पथ पर आवाजाही में परेशानी होती है. उन्होंने डीडीसी से मांग किया कि सड़क किनारे किनारे पौधा रोपण के लिए तुलसी का पौधा उपलब्ध कराया जाय. जिससे गंदगी पर भी नियंत्रण होगा, साथ ही पर्यावरण में सुधार होगा. जमालपुर प्रखंड के आदमपुर हसनगंज निवासी सतीश यादव ने फरियाद लगाया कि उनकी पत्नी के नाम से इंदिरा आवास पास हो जाने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड से जब जांच टीम उनके घर पहुंची तो उनका घर ईंट-खपड़ा का बना पाया. जिसे पक्का मकान बता कर इंदिरा आवास के लाभ से वंचित करने की साजिश की जा रही है.
शहर के दिलावरपुर बाड़ा निवासी गांधी राम ने डीडीसी से फरियाद लगाया कि जब भी वह अपने खाली जमीन को घेराबंदी करना चाहते हैं, पड़ोसी वहां आ कर विरोध करने लगता है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाना में मामला दर्ज करवाया है. साथ ही पूर्व में जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन भी दिया. किंतु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. गांव निवासी अनिता देवी ने गुहार लगायी कि उनके दबंग पति पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
जिसके कारण उसे प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि भरण-पोषण के मामले को लेकर उसने अपने पति राम प्रकाश यादव पर मुकदमा दर्ज किया है. जिसके बाद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उनके पति के विरुद्ध जमानती व गैर जमानती वारंट जारी किया गया. बावजूद स्थानीय थाना द्वारा उसे गिरफ्तार नहीं किया जात. बरियारपुर बाजार निवासी दशरथ प्रसाद साह ने गुहार लगाया कि स्थानीय हलधर चौधरी को उन्होंने किराये पर दो कमरा उपलब्ध कराया था. जिसे अब वह अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है. अब वह न ही कमरे का किराया देता है और न ही मकान खाली कर रहा है. उन्होंने बताया कि उन्हें भय है कि वह अवैध ढंग से कहीं अन्य व्यक्ति को मकान ही न बेच दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










