प्रमंडल स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखया जोहर
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : ड्रामा करती छात्राएं प्रतिनिधि , मुंगेर ————–उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी मुंगेर के प्रांगण में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय एवं खगडि़या के जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक उषा कुमारी […]
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : ड्रामा करती छात्राएं प्रतिनिधि , मुंगेर ————–उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी मुंगेर के प्रांगण में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय एवं खगडि़या के जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक उषा कुमारी ने की. प्रतियोगिता का मुख्य विषय था ‘ विज्ञान एवं समाज, उप विषय था ‘वैज्ञानिकों के जीवन एवं कार्य, प्रकाश और जीवन, अपनी मिट्टी का बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य, दैनिक जीवन में विज्ञान, नव परिवर्तन या विनाश ‘.आरडीडी उषा कुमारी ने कहा कि विज्ञान समाज के विकास के लिए है. प्रतिस्पर्धा के दौड़ में इस दृष्टि से हमें सजग रहना है. आज के बच्चे ही कल के राष्ट्र निर्माता है. इनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को हम सबों को मिल कर विकसित करना है. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राम नरेश पांडेय, शिक्षिका सरोज कुमारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजयी बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में प्लस टू राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय जमुई प्रथम, ब्रह्मा उच्च विद्यालय पिपरा चौथम खगडि़या द्वितीय, उच्च विद्यालय भदौस पचना लखीसराय तृतीय स्थान प्राप्त किया. श्रेष्ठ निदेशक चंदन कुमार गुप्ता जमुई, श्रेष्ठ स्क्रीप्ट लेखक विभाष कुमार सिंह खगडिया, श्रेष्ठ अभिनेत्री प्रियांशु राज जमुई, श्रेष्ठ अभिनेता गौरव कुमार खगडि़या चुनी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










