आज गूंजेगा लौह नगरी में श्याम खाटू महाराज का जयकारा

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : श्याम बाबा का मंदिर प्रतिनिधि , जमालपुरलौहनगरी जमालपुर में रविवार को श्याम खाटू जी महाराज का जयकारा गूंजेगा. श्याम बाबा मंदिर समिति द्वारा रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में 30 वां महोत्सव सह विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : श्याम बाबा का मंदिर प्रतिनिधि , जमालपुरलौहनगरी जमालपुर में रविवार को श्याम खाटू जी महाराज का जयकारा गूंजेगा. श्याम बाबा मंदिर समिति द्वारा रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में 30 वां महोत्सव सह विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरिधर संघई तथा सज्जन गर्ग ने इस आशय की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पूर्व वर्ष 1986 में इस मंदिर में श्याम बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा जगन्नाथपुरी धाम के तत्कालीन जगत गुरु शंकराचार्य द्वारा किया गया था. तब से लगातार मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा समारोहपूर्वक आयोजन किये जाते रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार भजन संध्या में दिल्ली के हरि महेंद्र पाल सिंह हीरा, मुजफ्फरपुर के राजा शर्मा, टाटा नगर की रानी मिश्रा सहित स्थानीय कलाकार अभिजीत अपने दलों के साथ शिरकत करेंगे. साथ ही भागलपुर की टीम द्वारा धार्मिक झांकी भी प्रस्तुत की जायेगी. कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने में समिति के गोपाल अग्रवाल, रीतेश गर्ग, गणेश शर्मा, प्रकाश पंसारी, छोटू जालान, विपिन बुधिया तथा योगेश अग्रवाल लगातार लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन