पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम नौवागढ़ी बाजार में एक अपराधी योगेंद्र सिंह को एक पिस्टल व दस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार झौवा बहियार का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम नौवागढ़ी बाजार में एक अपराधी योगेंद्र सिंह को एक पिस्टल व दस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार झौवा बहियार का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी योगेंद्र सिंह नौवागढ़ी बाजार में घूम रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब उसे पकड़ा तो उसके पास से एक पिस्टल व दस कारतूस बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस उद्देश्य से वह हथियार लेकर बाजार में घूम रहा था. विदित हो कि योगेंद्र सिंह पूर्व से भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन