हवेली खड़गपुर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

ईद मिलन समारोह हवेली खड़गपुर . नगर के मारवाड़ी टोला स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देश में आयोजित समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गयी और बच्चों ने एक दूसरे बच्चे से […]

विज्ञापन

ईद मिलन समारोह हवेली खड़गपुर . नगर के मारवाड़ी टोला स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देश में आयोजित समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गयी और बच्चों ने एक दूसरे बच्चे से गले मिल कर ईद की मुबारकवाद दी. कार्यक्रम का संचालन शारदा सुमन ने किया. मौके पर स्मृति सिन्हा, बीके बैजयंति, निर्मल कुमार परमार, धनंजय शर्मा, जयंत यादव, रविकर यादव, केशव कुमार सिंह, संदीप सहनी व स्कूली बच्चों मुख्य रूप से मौजूद थे. ——————————-अलविदा की नमाज अता हवेली खड़गपुर . अनुमंडल के विभिन्न मसजिदों में शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुमे की नमाज अदा की गयी. नगर के शाही मसजिद में भारी संख्या में मुसलिम धर्मावलंबियों ने माह-ए-रमजान के रूखसत की नमाज सामूहिक रूप से अता की. अंतिम नमाज के लिए बच्चे, बुजुर्ग व नौजवानों के बीच खासा उत्साह देखा गया. इसके साथ ही नगर के खाजेचक, तिलवरिया, गौरा, मुढ़ेरी, दरियापुर में रजमान के अलविदा की नमाज अदा की गयी. —————————-डायरिया से बालक की मौत हवेली खड़गपुर . रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बनवर्षा महादलित टोला में गुरुवार की देर रात 6 वर्षीय बालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वह डायरिया रोग से पीडि़त था और परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरती कराया था. बच्चे की मौत से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन