शिक्षकों पर स्कूल में शराब पीने का आरोप, हुई जांच
तारापुर: जब विद्या का मंदिर ही मदिरालय हो जाये और शिक्षक बच्चे से शराब मंगा कर पीने लगे तो बच्चे का भविष्य क्या होगा? यह मामला तारापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कल्याणपुर का है. इतना ही नहीं बच्चों द्वारा स्कूल के शौचालय के टंकी व पैन की सफाई भी करायी जाती है. इसके विरोध में […]
अभिभावकों ने शिक्षकों पर एमडीएम के चावल को बेच कर बगल के दुकान से विदेशी शराब, मछली, सिगरेट, पान-गुटखा मंगा कर सेवन करने का आरोप लगाया. साथ ही अभिभावक व बच्चों ने विद्यालय का घेराव कर दिया. इसकी सूचना जिला पदाधिकारी मुंगेर अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी गयी. उन्होंने तत्काल ही तारापुर के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी पुष्पेश कुमार को विद्यालय पहुंचने का आदेश दिया. पुष्पेश कुमार के साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजवंश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और अभिभावकों व छात्रों से बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










