मल द्वार में लाठी डाल बालक को किया घायल

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर गांव में मोबाइल चोरी के एक आरोपी बालक को मल द्वार में लाठी कर घायल कर दिया गया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पांच दिन बाद जब मल द्वार से खून गिरना बंद नहीं हुआ और दर्द असहनीय हो गया तो बालक ने इसकी जानकारी […]

विज्ञापन
मुंगेर: नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर गांव में मोबाइल चोरी के एक आरोपी बालक को मल द्वार में लाठी कर घायल कर दिया गया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पांच दिन बाद जब मल द्वार से खून गिरना बंद नहीं हुआ और दर्द असहनीय हो गया तो बालक ने इसकी जानकारी बाल सुधार गृह के अधिकारियों को दी. इसके बाद उसे बुधवार को मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
ग्रामीणों ने की थी जम कर पिटाई : शनिवार को नयारामनगर थाना क्षेत्र के बजरंगबली नगर में मोबाइल चोरी के आरोप में घनश्याम पासवान के 11 वर्षीय पुत्र टिंकु कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी. साथ ही आरोपी चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया.

बुधवार को टिंकु ने बाल सुधार गृह के पदाधिकारियों से बताया कि उसके मल द्वार में काफी दर्द हो रहा है. साथ ही शौच के समय उसे खून भी निकलता है. इसके बाद सिर्फ अनुदेशक राम द्वार प्रसाद के अभिरक्षा में बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉ रामप्रवेश प्रसाद, डॉ आरके गुप्ता एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा उसका मेडिकल जांच किया गया. बालक ने बताया कि गांव के ही उदय मंडल ने उसके मल द्वार में डंडा डाल दिया था. इस कारण वह काफी परेशान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन