विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा
फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बैठक करते सपाई प्रतिनिधि , जमालपुर समाजवादी पार्टी नगर इकाई की बैठक बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पप्पू यादव थे. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये.मुख्य अतिथि ने […]
फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बैठक करते सपाई प्रतिनिधि , जमालपुर समाजवादी पार्टी नगर इकाई की बैठक बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पप्पू यादव थे. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये.मुख्य अतिथि ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लगभग तीन महीने बचे हैं. इसकी तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर पहुंचना सुनिश्चित करें क्योंकि यह चुनाव आरपार की लड़ाई साबित होगी. जिला सचिव अमर शक्ति ने कहा कि जिसने जनता को सदैव पीठ दिखाया वे जनता के बीच जाने में नहीं हिचकिचा रहे. हमने तो जनता के सवालों पर खून पसीना बहाया तो अपने अधिकार दूसरों को क्यों हड़पने देंगे. नगर अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जो दिशा निर्देश मिला है उसे पूरा करेंगे और जनता के बीच विकल्प भी बनने को तैयार है. मौके पर डॉ सुधीर गुप्ता, नवल किशोर यादव, सुशील जालान, विष्णु शर्मा, राजीव पटवा, सुनील अग्रवाल, जीतेंद्र प्रसाद मोती, मनोज क्रांति, मो शहजाद शहीद अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










