मान्यता प्राप्त सांक्ष्यिकी स्वयं सेवक करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : बैठक करते एएसवी प्रतिनिधि , जमालपुरमारवाड़ी धर्मशाला जमालपुर में बुधवार को बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक (एएसवी ) संघ प्रखंड इकाई की बैठक की गई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने की. उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के आधार पर एएसवी को जनगणना कार्य से […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 फोटो कैप्सन : बैठक करते एएसवी प्रतिनिधि , जमालपुरमारवाड़ी धर्मशाला जमालपुर में बुधवार को बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक (एएसवी ) संघ प्रखंड इकाई की बैठक की गई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा ने की. उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के आधार पर एएसवी को जनगणना कार्य से लगाया गया था. उसके बाद से सरकार द्वारा उनकी कोई खोज खबर नहीं ली गई है. इसके कारण एएसवी के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने कहा कि एएसवी के अधिकारों को ले कर भाई दिनेश द्वारा मोतिहारी से पटना तक की पदयात्रा में जमालपुर के सभी एएसवी भी साथ हैं. यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मुंगेर के मनीष कुमार, धरहरा के सतीश कुमार, राजकुमार बजाज, संदीप कुमार, सोनी, पंकज, शंभु, प्रीतम, मनोज, राजेश कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन