वित्त रहित शिक्षक चलायेंगे शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बैठक करते वित्तरहित शिक्षकेत्तर कर्मी प्रतिनिधि , जमालपुरडॉ यूपी वर्मा अच्छूराम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय दरियापुर में बुधवार को जिले के वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मियों की बैठक हुई. बैठक का आयोजन बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा किया गया. उसकी अध्यक्षता […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : बैठक करते वित्तरहित शिक्षकेत्तर कर्मी प्रतिनिधि , जमालपुरडॉ यूपी वर्मा अच्छूराम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय दरियापुर में बुधवार को जिले के वित्त रहित शिक्षकों एवं कर्मियों की बैठक हुई. बैठक का आयोजन बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला इकाई द्वारा किया गया. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुमुद कुमारी सिन्हा ने की. मुख्य अतिथि महासंघ के प्रांतीय संयोजक राज किशोर प्रसाद साधु थे. इसमें शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ अभियान की तैयारी पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने शिक्षा को बद से बदतर कर बरबाद कर दिया है. जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षा को बचाने के लिए संघ के आह्वान पर 18-19 जुलाई को जिला स्तर पर तथा 20 जुलाई को प्रमंडलीय स्तर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ महाअभियान को लेकर वित्त रहित शिक्षाकर्मी जनता की अदालत में जायेंगे. नुक्कड़ सभा के माध्यम से शिक्षा के प्रति सरकार की उदासीनता का खुलासा किया जायेगा. जब तक बिहार में सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार नहीं करेगी तब तक यह महाअभियान जारी रहेगा. मौके पर जिला सचिव उदय चंद्र, डॉ अमोद कुमार सिंह, संजय सिंह, दिलीप कुमार,पिंकी कुमारी, पंकज, विनय कुमार झा, मदन, जगदंबी यादव तथा निरंजन चौरसिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन