17.तारापुर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में पहुंचे फरियादी तारापुर . साप्ताहिक जनता दरबार में मामलों से संबंधित अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुनी. कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ आशा रानी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह एवं एमओ कमल जायसवाल ने पीडि़तों की फरियाद सुनी. बेलबिहमा गांव के राजेश ने जहां राशन कार्ड की मांग की वहीं सजुआ गांव के […]

विज्ञापन

जनता दरबार में पहुंचे फरियादी तारापुर . साप्ताहिक जनता दरबार में मामलों से संबंधित अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुनी. कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ आशा रानी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह एवं एमओ कमल जायसवाल ने पीडि़तों की फरियाद सुनी. बेलबिहमा गांव के राजेश ने जहां राशन कार्ड की मांग की वहीं सजुआ गांव के दिनेश महाराणा ने किरासन तेल दिलवाने की गुहार लगायी. एसडीपीओ राजवंश सिंह ने भी लोगों की फरियाद सुनी. संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सौदागर पासवान के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सन्होली गांव के लोग थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की. लोगों ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि भलुआ गांव में बिजली के तार तनाई के क्रम में मना करने के बाद भी ट्रैक्टर जबरदस्ती घुसा दिया. जिसमें तीन खड़ा पोल गिर गया. जिसमें रंजीत पासवान घायल हो गया. लेकिन ठेकेदार के खिलाफ थानेदार ने मामला दर्ज नहीं किया. जिस पर एसडीपीओ ने कहा कि मामला दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. धौनी गांव में दिया दस्तक तारापुर . जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ करुण कुशवाहा के नेतृत्व में दस स्दस्यीय टीम ने प्रखंड के धौनी गांव में घर-घर जाकर दस्तक दिया. नेताओं ने नीतीश कुमार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लोगों से एक बार फिर नीतीश कुमार के लिए उनसे समर्थन मांगा. मौके पर डॉ बलदेव प्रसाद सिंह, डॉ विद्यानंद सिंह, डॉ रणजीत कुमार, विशेश्वर प्रसाद, डॉ बासुकी प्रसाद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन