मारपीट की घटना में दो लोग घायल
फोटो संख्या : 14,15फोटो कैप्सन : घायल युवक व महिला प्रतिनिधि , मुंगेरजिले के अलग-अलग प्रखंडों में मंगलवार को मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.जमालपुर प्रखंड के परहम निवासी मो मुर्शीद आलम ने बताया […]
फोटो संख्या : 14,15फोटो कैप्सन : घायल युवक व महिला प्रतिनिधि , मुंगेरजिले के अलग-अलग प्रखंडों में मंगलवार को मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.जमालपुर प्रखंड के परहम निवासी मो मुर्शीद आलम ने बताया कि उनके भाई मो मुर्तजा, मो मुबारक एवं मो तबारक उन्हें घर में नहीं रहने देना चाहते हैं. इसी बात को लेकर जब उन्होंने विरोध जताया तो तीनों ने मिल कर जम कर उसकी पिटाई कर दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.वहीं हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र महकोला गांव निवासी छत्तीस बिंद की पत्नी कुमुदिया देवी ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात पड़ोसी अनिल बिंद ने उसे बेरहमी से पीट डाला. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल के बयान पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










