नक्सलियों पर रखें कड़ी नजर: डीआइजी
सिकंदरा. मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी शिवेश्वर शुक्ला ने सोमवार को सिकंदरा थाना पहुंच कर अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीआइजी ने एसपी जयंतकांत, एएसपी अभियान डीएन पांडेय, एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह को अपराध पर लगाम लगाने, नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने समेत कई आवश्यक निर्देश दिया. बैठक के दौरान पुलिस उप निरीक्षक […]
साथ ही अपहृत मनीष पांडेय की जल्द से जल्द रिहायी को लेकर कार्रवाई तेज करने का भी निर्देश दिया. इस दौरान डीआइजी ने स्वंयभू नक्सली कमांडर लखन दा व सुनीता मुमरू के गिरफ्तारी ेस संबंधित जानकारी हासिल की. साथ ही चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के समीप लखन दा के गिरफ्तारी स्थल का भी निरीक्षण किया. संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को जिले में नक्सली व अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ अपहृत मनीष पांडेय की जल्द से जल्द बरामदगी को लेकर निर्देश दिया गया है.
इस दौरान जिला पुलिस लाइन के जवानों ने डीआइजी शिवेश्वर शुक्ला को थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, जमुई थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सिकंदरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार, चंद्रदीप थानाध्यक्ष ज्योति कुमार, अवर निरीक्षक गोपाल कुमार, संतोष कुमार, नयन कुमार समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










