चार पैर वाला मुर्गा देख लोग हुए अचंभित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : चार पैर वाला मुरगा प्रतिनिधि, मुंगेर मोगल बाजार स्थित राजीव गांधी तीन बटिया पर एक मुरगा दुकान में चार पैर वाले मुरगा को देख लोग अचंभित हो गये. चार पैर वाले मुरगा की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. जिसे देखने के लिए […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : चार पैर वाला मुरगा प्रतिनिधि, मुंगेर मोगल बाजार स्थित राजीव गांधी तीन बटिया पर एक मुरगा दुकान में चार पैर वाले मुरगा को देख लोग अचंभित हो गये. चार पैर वाले मुरगा की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुरगा दुकानदार मो. मिराज ने बताया कि पिछले दस वर्षों से मुरगा बेचने का काम कर रहा है. लेकिन चार पैर वाला मुरगा पहली बार देखा. उसने मुरगे की जानकारी आसपास के लोगों को दी और धीरे-धीरे मुरगा देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. लोग मुरगा देख कर हैरत में रह जाते और कहते थे कि जीवन में पहली बार ऐसा मुरगा देख रहा हूं. मुरगा देखने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ जमी रही. दुकानदार ने उस मुरगे को नहीं बेचने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन