15.हवेली खड़्रगपुर की खबरें :-
तारापुर से हो भाजपा का प्रत्याशी हवेली खडगपुर . आगामी विधानसभा चुनाव में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से राजग गठबंधन के सबसे बड़े दल भाजपा की प्रमुख दावेदारी बनती है. भाजपा इसको लेकर पुरी तरह सजग है. ये बातें नगर भाजपा के महामंत्री शिव प्रकाश ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि आगामी […]
तारापुर से हो भाजपा का प्रत्याशी हवेली खडगपुर . आगामी विधानसभा चुनाव में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से राजग गठबंधन के सबसे बड़े दल भाजपा की प्रमुख दावेदारी बनती है. भाजपा इसको लेकर पुरी तरह सजग है. ये बातें नगर भाजपा के महामंत्री शिव प्रकाश ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा गठबंधन से तारापुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की मजबूत दावेदारी रहेगी. पिछले चुनाव का इतिहास देखा जाय तो भाजपाईयों ने अपने गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. इसलिए इस बार भाजपा का ही उम्मीदवार बनाया जाय. प्राथमिकी दर्जहवेली खडगपुर . बिजली चोरी के खिलाफ सोमवार को नगर क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया. विद्युत अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस छापेमारी में कंटिया बाजार निवासी हरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर चोरी से बिजली जलाते पकड़ा गया. अभियंता ने बताया कि हरेंद्र प्रसाद मीटर को बाय पास कर बिजली जला रहा थे. इस संबंध में हरेंद्र के खिलाफ खड़गपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. विदित हो कि उस पर लगभग 32 हजार रुपये का दंड निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










