एक माह के अंदर खड़गपुर के आधे दर्जनों गांवों में जलेगी बिजली : विधायक
फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू होते विधायक शैलेश कुमार प्रतिनिधि, बरियारपुरजमालपुर विधानसभा क्षेत्र के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मंझगांय डीह, नयाटोला प्रसंडो, वृंदावन मंडल टोला सहित आधे दर्जनों गांवों में एक माह के अंदर बिजली जलने लगेगी. स्थानीय जदयू विधायक शैलेश कुमार ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों […]
फोटो संख्या : 12फोटो कैप्सन : ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू होते विधायक शैलेश कुमार प्रतिनिधि, बरियारपुरजमालपुर विधानसभा क्षेत्र के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मंझगांय डीह, नयाटोला प्रसंडो, वृंदावन मंडल टोला सहित आधे दर्जनों गांवों में एक माह के अंदर बिजली जलने लगेगी. स्थानीय जदयू विधायक शैलेश कुमार ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को बताया कि अब उनके गांवों में भी बिजली जलेगी और लोग टीवी, फ्रिज व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण का उपयोग कर सकेंगे. उनके साथ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद प्रजापति एवं सहायक अभियंता लोकेश कुमार भी उपस्थित थे. विदित हो कि पिछले माह विधायक शैलेश कुमार ने समाहरणालय में जिला पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह एवं विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक कर खड़गपुर प्रखंड के अग्रहण, बैजलपुर एवं नाकी पंचायत के कई गांवों में विद्युतीकरण की रूपरेखा तय की थी. इसके तहत मंझगांय डीह में विद्युत पोल लगाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है. विधायक के साथ पहुंचे विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद प्रजापति व सहायक अभियंता लोकेश कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि शीघ्र ही इन गांवों का विद्युतीकरण होगा और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. विधायक ने बागेश्वरी, कुलहडि़या, हरकुंडा गांव के भी विद्युतीकरण का आश्वासन दिया. मौके पर खड़गपुर के जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कृष्णा सिंह, मनोज कुमार हिमांशु, विनोद मंडल, अविनाश जायसवार मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










