भारत स्काउट एंड गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का समापन प्रतिनिधि , मुंगेरटाउन उच्च विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामनरेश पांडेय, जिला सचिव वकील राम, जिला स्काउट […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का समापन प्रतिनिधि , मुंगेरटाउन उच्च विद्यालय में चल रहे छह दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामनरेश पांडेय, जिला सचिव वकील राम, जिला स्काउट एवं गाइड के सचिव सुरेश प्रसाद यादव, जिला स्काउट प्रशिक्षक श्रवण ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार चौधरी ने की. छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्काउट द्वारा किये गये कार्य एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी गयी. रामनरेश पांडेय ने स्काउट कैडेटों को राष्ट्र, समाज एवं परिवार में एक आदर्श नागरिक बनने एवं समाज सेवा करने की नसीहत दी. वकील राय ने स्काउट कैडेटों को समाज सेवा एवं एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी. जिला स्काउट सचिव श्रवण कुमार ने कहा कि स्काउट का मुख्य लक्ष्य सेवा भाव होता है. स्काउट में सेवा भाव को पैदा किया जाता है जो किसी भी आपदा एवं महामारी के समय मनुष्य की सेवा कर सके. अरविंद कुमार चौधरी ने स्काउट को विद्यालय के हर गतिविधि में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की सलाह दी. अंत में सभी प्रशिक्षणरत स्काउट को प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन