जंगल में नक्सलियों ने लकड़हारे को पीटा

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर. नक्सल प्रभावित धरहरा में इन दिनों नक्सलियों की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है. नक्सलियों ने पहाड़ व जंगलों में अपना बसेरा डाल दिया है. पहाड़ व जंगलों में जाने वाले लकड़हारे व पशुपालकों के साथ मारपीट की जा रही है. रविवार को भी नक्सलियों ने अमरासनी जंगल में एक लकड़हारे की बुरी तरह पिटाई […]

विज्ञापन
मुंगेर. नक्सल प्रभावित धरहरा में इन दिनों नक्सलियों की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है. नक्सलियों ने पहाड़ व जंगलों में अपना बसेरा डाल दिया है. पहाड़ व जंगलों में जाने वाले लकड़हारे व पशुपालकों के साथ मारपीट की जा रही है.

रविवार को भी नक्सलियों ने अमरासनी जंगल में एक लकड़हारे की बुरी तरह पिटाई की. उसका इलाज बंगलबा में किया जा रहा है.

बताया जाता है कि बंगलवा निवासी दरोगी पाल रविवार की सुबह लकड़ी काटने के लिए अमरासनी जंगल गया था. इसी दौरान नक्सलियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के मुखबिर समझ कर उसकी बुरी तरह पिटाई की. घायलावस्था में वह बंगलवा पहुंचा और परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. दरोगी ने बताया कि नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता ने उसे बंधक बना लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन