बच्चों को शिक्षित कर ही होगा पासी समाज का विकास
प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार राज्य अनुसूचित जाति पासी समाज की बैठक रविवार को अधिवक्ता अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें एक ओर जहां राजनीति में पासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. वहीं दूसरी ओर पासी समाज के बच्चों को शिक्षित करने का निर्णय लिया गया. स्थानीय कंपनी गार्डन में आयोजित […]
प्रतिनिधि, मुंगेर बिहार राज्य अनुसूचित जाति पासी समाज की बैठक रविवार को अधिवक्ता अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें एक ओर जहां राजनीति में पासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. वहीं दूसरी ओर पासी समाज के बच्चों को शिक्षित करने का निर्णय लिया गया. स्थानीय कंपनी गार्डन में आयोजित बैठक में पासी समाज के लोगों ने शहीदों को नमन किया और अपने राजनीतिक-सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए संगठन को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया. रामचंद्र चौधरी एवं अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि पासी समाज के लोगों को जागरूक कर गांव एवं प्रखंड स्तर पर संगठन बनाया जायेगा. उत्तम चौधरी ने संगठन के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया. ललन चौधरी ने कहा कि पासी समाज के बच्चों को शिक्षित कर ही विकास में उसकी भागीदारी मजबूत हो सकती है. बैठक में भरत चौधरी, अजय चौधरी, पप्पू चौधरी, कैलाश चौधरी, कृष्णा चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










